Poonam Pandey on India Vs Pakistan: पूनम पांडे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। पूनम पांडे अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में भी आ ही जाती है। कभी अपनी मौत की झूठी खबर तो कभी अपने बयानों को लेकर पूनम चर्चा में रहती हैं। इस बीच अब फिर से पूनम पांडे लाइमलाइट में आ गई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पूनम फिर चर्चा में हैं? तो आइए जानते हैं…
पूनम पांडे ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूनम पांडे अपने हाथों में एक साइन बोर्ड लिए खड़ी हैं और मुंबई की सड़कों पर नजर आ रही हैं। इस साइन बोर्ड पर लिखा है कि मैं पूनम पांडे, मैं अभी जिंदा हूं और इंडिया जितने वाली है। #IndiaHiJeetega. इस पोस्ट को शेयर करते हुए पूनम ने कैप्शन भी लिखा है।
एक्ट्रेस ने लिखा ये कैप्शन
पूनम ने पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि आज मुंबई की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर निकली, जाहिर है फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई। खैर, जोर से और साफ कह रही हूं कि इंडिया ही जीतेगा। आज के सबसे विवादास्पद (मुझसे भी ज्यादा) क्रिकेट मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। क्या आप तैयार हैं? वहीं, पूनम के इस पोस्ट पर अब फैंस ने भी रिएक्ट किया है।
2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप
गौरतलब है कि आज 14 सितंबर, 2025 को भारत वर्सेज पाकिस्तान एशिया कप मैच खेला जा रहा है। इस मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित है। पूनम ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते हुए ये वीडियो शेयर किया है। बता दें कि इसके पहले पूनम ने 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत को चीयर करते हुए कहा था कि अगर इंडिया जीता तो वो अपने सभी कपड़े उतार कर चीयर करेंगी। हालांकि, बाद में वो अपनी बात को पीआर कहकर पीछे हट गई थी।
यह भी पढ़ें- ‘एक भारतीय होने के नाते…’, India Vs Pakistan मैच पर क्या बोले Suniel Shetty?
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines