Poonam Pandey Brother and Sister Bonding: भारतीय मॉडल और विवादित एक्ट्रेस पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। विवादित स्टार पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने अपनी आखिरी सांस अपने होमटाउन कानपुर में ली थीं। मनोरंजन जगत में पूनम पांडे अपने बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। पूनम पांडे हमेशा अपने काम को लेकर सुर्खियों में रहती थीं। ऐसा बहुत ही कम या फिर न के बराबर होता था कि वह अपने परिवार को लेकर चर्चा में आई हों। अक्सर यह सवाल उठता है कि पूनम पांडे का अपने भाई-बहन के साथ कैसा रिश्ता था। एक दिन कैमरे के सामने पूनम पांडे अपने भाई-बहन के साथ का एक किस्सा सुनाते हुए रो पड़ी थीं।
भाई-बहन की बात कर रो पड़ी थीं पूनम
दरअसल, यह घटना उस समय की है जब पूनम पांडे OTT रियलिटी शो LockUp का हिस्सा थी। शो में एक टास्क के दौरान पूनम पांडे ने बताया था कि वह बहुत ही छोटे परिवार से आती हैं। इसलिए उन्हें हमेशा कुछ भी हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन उन्हें गर्व है कि आज उनकी वजह से उनके भाई-बहन अपने करियर में सेटल हैं। पूनम ने बताया कि उनके भाई-बहन उनकी काफी इज्जत करते हैं, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं। पूनम ने आगे कहा कि वह अपने परिवार से बहुत प्यार करती हैं और वह लोग उनके लिए हिम्मत सॉर्स हैं। इतना कहते ही वह रो पड़ी थी।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के नोट पर जिन्ना की जगह बाबर आजम, इमरान खान और माहिरा!
4 साल पहले हुआ था पिता का निधन
बता दें कि, अब पूनम पांडे हमारे बीच नहीं रहीं। खबर है कि पूनम पांडे का अंतिम संस्कार उनके होम टाउन कानपुर में होगा। पिछले कुछ दिनों से पूनम पांडे कानपुर में रहकर ही अपना इलाज करवा ही थीं। पूनम पांडे अपने पीछे मां विद्या, भाई निलेश और बहन श्रद्धा पांडे को छोड़ कर गई हैं। 4 साल पहले ही पूनम के पिता का निधन हो गया था।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
8 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
9 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
11 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
11 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
13 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
14 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
17 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
18 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines