फेक डेथ स्टंट के बाद Poonam Pandey का एक और स्टंट हुआ फेल, हेल्थ मिनिस्ट्री ने खोली पोल

Poonam Pandey Cervical Cancer Ambassador: पूनम पांडे को लेकर सुनने में आया है कि मोदी सरकार उन्हें सर्वाइकल कैंसर कैंपेन का चेहरा बनने के बारे में सोच- विचार कर रहीहैं। लेकिन इन दावों में कितनी सच्चाई है अब इसका भी खुलासा हो गया है।

Poonam Pandey Cervical Cancer Ambassador

पूनम पांडे नहीं बनेंगी सर्वाइकल कैंसर कैंपेन का चेहरा

Poonam Pandey Cervical Cancer Ambassador: पूनम पांडे (Poonam Pandey) अपने फेक डेथ स्टंट को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं। एक्ट्रेस को सर्वाइकल कैंसर के नाम पर झूठ बोलने पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अब पूनम पांडे को लेकर एक और बढ़ी खबर सामने आ गई है। कुछ देर पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थी कि एक्ट्रेस को सर्वाइकल कैंसर कैंपेन का चेहरा बनाने की बातें चल रही हैं। लेकिन अब इन अफवाहों पर खुद हेल्थ मिनिस्ट्री ने चुप्पी तोड़ दी है। ये सब खबरें भी उनकी मौत की खबर की तरह झूठी निकलीं और एक्ट्रेस का एक और स्टंट फेल हो गया। अब हेल्थ मिनिस्ट्री ने बयान जारी कर इन अफवाहों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C24C_LyIy6m/?hl=en

पूनम पांडे बनेंगी सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम की ब्रांड एंबेसडर?

थोड़ी देर पहले एक खबर सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि पूनम पांडे और उनकी टीम की यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री से बात चल रही है। जिसके बाद एक्ट्रेस को सरकार द्वारा चलाए जा रहे सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है। जैसे ही ये खबर बाहर आई लोगों के होश उड़ गए क्योंकि अभी तो फिलहाल पूनम पांडे पर FIR दर्ज करवाने का सिलसिला चल रहा है। सर्वाइकल कैंसर के लिए अवेयरनेस फैलाने का पूनम पांडे ने जो तरीका निकाला वो किसी को भी पसंद नहीं आया। इसके बाद से पूनम पांडे पूरे देश से ट्रोल हो रही हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C29ORZ0Ri7W/?hl=en&img_index=1

हेल्थ मिनिस्ट्री से आया बयान

बता दें, जैसे ही पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम की ब्रांड एंबेसडर बनने की खबर वायरल हुई हेल्थ मिनिस्ट्री के ऑफिसर्स ने साफ कर दिया कि सरकार पूनम पांडे को इस काम के लिए कंसीडर नहीं कर रही। इस राष्ट्रीय अभियान से पूनम पांडे को नहीं जोड़ा जा रहा है। इस बयान के सामने आते ही पूनम पांडे का एक स्टंट कामयाब होने से पहले ही फेल हो गया और सरकार ने खुद एक्ट्रेस का पर्दाफाश कर दिया। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब पूनम पांडे सुर्खियों में छाई हों। इससे पहले भी अक्सर उनका काम कॉन्ट्रोवर्सीज में घिरा रहा है। डेथ प्रैंक से पहले वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। पति से तलाक और उससे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपना सेक्स टेप लीक करने की वजह से भी पूनम काफी चर्चाओं में रही हैं।

विज्ञापन

विवादों से है गहरा नाता

इससे पहले साल 2011 में वर्ल्ड कप के दौरान पूनम पांडे ने जब ये ऐलान किया था कि अगर इंडिया ये मैच जीती तो वो अपने कपड़ें उतार न्यूड होकर तस्वीरें शेयर करेंगी। उनके इस विवादित बयान के बाद भी पूनम पांडे रातों -रात लाइम लाइट में आ गई थीं। एक्ट्रेस ने बाद में अपना वादा भी निभाया था। इसके अलावा कंगना रनौत के शो में भी पूनम पांडे ने कई ऐसी बातें करी थी कि देश की जनता उन्हें इग्नोर नहीं कर पाई। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आए दिन वो अपने बोल्ड अवतार से तो फैंस को मदहोश करती ही रहती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ