Sambhavna Seth On Poonam Pandey Fake Death: पूनम पांडे (Poonam Pandey Fake death News) की फर्जी मौत की खबर पर अब सुपरस्टार डांसर संभावना सेठ का भी एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वो पूनम पांडे पर जमकर बरस रही हैं। संभावना सेठ ने वीडियो में पूनम पांडे से जवाब मांगा है। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? तड़का बॉलीवुड के ऑफिशियल अकाउंट पर संभावना का ये वीडियो शेयर किया गया है। संभावना सेठ कहती हैं, ये किस तरह की अवेयरनेस है। आपने कितने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। हमें मालूम पड़ा है, जो व्यक्ति कल मर चुका है, वो अचानक से जिंदा हो गया।
‘कैसी पीआर एक्टिविटी है’
संभावना सेठ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, कल पूरा दिन मेरा ऐसा रहा, जो लड़की 32 साल की थी वो अब मर चुकी है। आज वो जिंदा हो गई है। अब मुझे पता चला कि ये कैंसर अवेयरनेस के लिए किया गया है। संभावना सेठ आगे कहती हैं, तो मैं जानना जानती हूं अवेयरनेस के लिए आप और क्या -क्या कर सकती हैं। मैं जानना चाहती हूं, ये कैसी पीआर एक्टिविटी है और आपने बहुत ही शर्मनाक हरकत की है। मैं मीडिया के लोगों से सॉरी बोलना चाहती हूं। आपने ऐसा क्यों किया? संभावना सेठ आगे कहती हैं, अब सब सच में आपके साथ ऐसा होगा तो कोई कुत्ता भी भोंकने नहीं आएगा। क्या आपकी पीआर टीम ने आपको रोका नहीं। अभी लोग कोविड के सदमे से बाहर निकले हैं। मैं जानती हूं मौत का दर्द क्या होता है। मैंने अपने पापा को खोया है। आपने करोड़ों लोगों की मेंटल हेल्थ के साथ खेला है, अब कोई मौत पर भी कैसे भरोसा करेगा। आपको शर्म आने चाहिए।
करण कुंद्रा बोले-वाह दीदी वाह
वहीं पूनम पांडे का सच जब से सामने आया है। सोशल मीडिया पर लोग उनको जमकर लताड़ रहे हैं। इससे पहले राखी सावंत ने भी उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई है। अली गोनी ने भी एक पोस्ट के जरिए उन्हें कहा है, मैंने इस पर भरोसा किया था। साथ ही बॉलीवुड एक्टर करण कुंद्रा कहते हैं, वाह दीदी वाह, ये किस तरह की पीआर एक्टिविटी है। तुम और तुम्हारी टीम जो भी फूंक रहे हो, इसे तुरंत बंद कर दो। कई लोगो ने पूनम पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है। वहीं बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी ने भी उन्हें जमकर ट्रोल किया है।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
37 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines