Rakhi Sawant on Poonam Pandey Fake Death Stunt: पूनम पांडे (Poonam Pandey) जिंदा हैं। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है, उन्हें सवाईकल कैंसर नहीं हुआ है। अब जब से ये खबर सामने आई है। तब से लोग काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं जब कल पूनम पांडे (Poonam Pandey) की मौत की खबर सामने आई थी। तब एंटरटेनमेंट की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने सोशल मीडिया पर पूनम का एक पुराना वीडियो शेयर करके अपना दुख जाहिर किया था। अब सच सामने आने के बाद राखी का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। वीडियो में राखी अपने अंदाज में पूनम पांडे पर जमकर भड़कीं है।
‘एक फोन नहीं उठाया’
राखी कहती हैं, पूनम पांडे (Poonam Pandey) तू पागल है क्या, ऐसे कौन करता है पब्लिसिटी स्टंट मरने का। राखी सावंत ने सख्त लहजे में आगे कहा, ‘तूने क्या खिलवाड़ कर रखा है, यार तू अपने फैंस से खेली, तू मेरी दिल से खेली, तू मीडिया वालों से खेली। ऐसा गंदा मजाक कौन करता है यार, हम लोग कितने परेशान हुए हैं, पागल पूनम पांडे ऐसे कौन करता है। मैंने तुझे फोन किए, तूने एक फोन नहीं उठाया। फिलहाल राखी की बातों से लग रह है, वो थोड़ा रिलेक्स महसूस कर रही हैं कि उनकी दोस्त जिंदा है। वो अपनी वीडियो के आखिर में कहती हैं, तू जिंदा रह, तू खुश रह, कभी दोबारा ऐसा गंदा खिलवाड़ मत करना, जनता से मीडिया वालों से कभी मत खेलना। सब लोग पता है कितना परेशान हो गए थे, सब को लगा 32 साल में तू निकल ली।
फैंस ने दिया रिएक्शन
अब राखी के इस वीडियो पर फैंस भी खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आपने ही तो कहा था, वापस आ जा। दूसरे यूजर ने लिखा, ये तो राखी को भी पीछे छोड़ दी। एक लिखते हैं, अब बस ये देखना बाकी था। वहीं राखी सावंत के अलावा प्रिंस नरूला, अली गोनी सहित कई सेलेब्स ने पूनम पांडे पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
13 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
15 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
18 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
19 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
20 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
20 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
21 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
21 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
22 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines