राहुल पांडे, मुंबई
Police complaint Against Poonam Pandey: पूनम पांडे (Poonam Pandey Fake Death News) की सर्वाइकल कैंसर के लिए अवेयरनेस उनके लिए बहुत महंगी पड़ गई है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं। अभी हाल ही में AICWA के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब वकील अली काशिफ खान देशमुख ने एक्ट्रेस पूनम पांडे उनकी पीआर टीम और एजेंसी हाउटरफाई के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। ये शिकायत आईपीसी की धारा 417,420, 120बी, 34 के तहत मुंबई के थाने में दर्ज की गई है। पूनम पांडे पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के नाम पर देश में फेक न्यूज फैलाने का आरोप है।
पूनम पांडे पर चीप पब्लिसिटी स्टंट का आरोप
वकील खान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस ने एक चीप पब्लिसिटी स्टंट (Poonam Pandey Publicity Stunt) किया है। जिसने न केवल आम जनता के दिमाग में बल्कि इस गंभीर बीमारी से जूझ रही महिलाओं के दिमाग में भी उथल-पुथल पैदा कर दी है। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने फायदे के लिए ऐसा किया है। साथ ही एप्लिकेशन हाउटरफ्लाई और उसकी पीआर एजेंसी के साथ मिलकर ये काम किया गया है।
ऑडियो में पूनम पांडे ने राखी को बताया सच
बता दें, कल पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके अकाउंट से मौत की खबर शेयर की थी। आज पूनम पांडे ने खुद इंस्टाग्राम लाइव के जरिए सबको सच बताया है। उनका कहना है, ये सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया था। अभी पूनम पांडे और राखी सावंत का एक ऑडिया भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूनम पांडे राखी सावंत से कह रही हैं, उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं था, ये न्यूज इतनी बड़ी बन जाएगी। उनका कहना है, ये उन्होंने सिर्फ लोगों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में अवेयर करने के लिए किया था। उन्होंने ऑडियो में ये भी कहा है, इसके उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया। ये सब फ्री में किया गया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines