Poonam Dhillon Birthday: बात जब 80 के दशक की होती है, तो जहन में कई सारी हसीनाओं के नाम आते हैं। जाहिर सी बात है, उन दिनों की फिल्में और गानों का क्या ही कहना है। आज हम आपको एक ऐसी ही अदाकारा के बारे में आपको बताएंगे, जिसने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उनकी अदाओं के जलवे फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी पर भी दिखाई दे चुके हैं। हम बात कर रहे हैं 80 के दशक की नूरी यानी पूनम ढिल्लो की जो आज 18 अप्रैल को अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें…
16 की उम्र में बनी थीं मिस इंडिया
पूनम ढिल्लो ने अपने करियर में 80 से ज्यादा फिल्में की हैं। महज 16 साल की उम्र में उनके सिर पर ‘खूबसूरती का ताज’ सजा था और उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था। मिस इंडिया बनने के बाद ही पूनम को धड़ाधड़ फिल्मों के ऑफर आने शुरू हो गए थे। उन्हें पहली फिल्म यश चोपड़ा ने ऑफर की थी, जिसका नाम ‘त्रिशूल’ था। इस मल्टीस्टारर फिल्म में काम करने के लिए पूनम ढिल्लो ने पहले मना कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने हां कर दी। यहीं से उनकी एक्ट्रेस बनने की जर्नी शुरू हो गई थी।
पहली फिल्म में दिए थे बोल्ड सीन
पूनम ढिल्लो ने अपनी पहली फिल्म में स्विम सूट पहनकर तहलका मचा दिया था। फिल्म में उन्होंने भर-भरकर बोल्ड सीन दिए थे, जिन्हें देखकर लोग भी उनके दीवाने हो गए थे। एक्ट्रेस से जुड़े कई किस्से रहे हैं, जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। ऐसा ही एक किस्सा था जब फिल्म के एक सीन के लिए अभिनेता शशि कपूर ने पूनम ढिल्लो को सच में थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने एक्ट्रेस को सॉरी बोला था।
सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हैं पूनम
पूनम ढिल्लो उम्र के इस पड़ाव में भी काफी चार्मिंग और स्टाइलिश दिखती हैं। हालांकि एक्ट्रेस होने के साथ ही वो सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हैं। कहा जाता है कि इंडिया में वैनिटी वैन लाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम लॉस एंजेलिस गई थीं। वहां उन्होंने वैनिटी वैन देखी थी। देश में लौटने के बाद उन्होंने 25 वैनिटी वैन बनवाई थी। जाहिर है कि आज के समय में अधिकतर बड़े स्टार्स के पास वैनिटी वैन है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines