Pooja Hegde Shocking Incident: अभिनेत्री पूजा हेगड़े साउथ से लेकर हिंदी तक में अपनी धाक जमा चुकी हैं. वह अक्सर अपनी एक्टिंग के साथ ही लुक्स और खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. ऐसे में अब उन्होंने शॉकिंग खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि करियर के शुरुआती समय में वो एक पैन इंडिया फिल्म का हिस्सा थीं, जहां पर उनके साथ हीरो ने बदतमीजी की थी. वो उनकी वैनिटी वैन में बिना परमिशन के घुस आया था. इसे लेकर अभिनेत्री ने बताया कि उनके लिए वो काफी अनकंफर्टेबल मोमेंट था.
दरअसल, तेलुगु सिनेमा में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पूजा हेगड़े ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में करियर के शुरुआती दौर के इस इवेंट का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि अभिनेत्री ने अपने करियर में कड़वे अनुभव भी किए हैं. इसी में से एक उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया और बताया कि वह एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट का हिस्सा थीं और काफी खुश थीं कि वो इतने बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. हालांकि, कुछ ही समय में उनकी एक्साइटमेंट मायूसी में बदल गई थी. उनके साथ फिल्म के सेट पर कुछ ऐसी घटना हुई, जिससे वह काफी डर गई थीं.
यह भी पढ़ें: ‘काम निपटाकर आता हूं…’, शादीशुदा मिथुन चक्रवर्ती ने तुर्की की लड़की से की थी ‘फर्जी शादी’, किया था झूठा वादा!
पूजा की वैनिटी वैन में घुस आया था हीरो…
पूजा हेगड़े ने खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान उनका को-एक्टर बिना उनकी परमिशन के वैनिटी वैन में घुस गया था. उन्होंने बताया कि उस सिचुएशन ने उन्हें काफी अनकंफर्टेबल कर दिया था. अभिनेत्री ने दावा किया कि उस अभिनेता ने उनके साथ बदतमीजी की थी. उसी वक्त उन्हें समझ में आ गया था कि उन्हें किस तरह से रिएक्च करना है. वह अपना पेशेंस खो चुकी थीं और उन्होंने उसे जोर से धक्का दिया. वो भी समझ गया और वह भी बिना देरी किए वैनिटी वैन से बाहर चला गया था. इस घटना के बाद से उन्होंने सोच लिया था कि वह उसके साथ कभी काम नहीं करने वाली हैं. इस घटना की वजह से उस अभिनेता के सीन को बॉडी डबल के साथ एक्ट्रेस संग शूट किया गया था. हालांकि, पूजा ने इस दौरान उस एक्टर का नाम रिवील नहीं किया.
यह भी पढ़ें: पत्नी सुनीता के लगाए हुए सभी आरोपों पर बोले गोविंदा, बताया- ‘मेरे खिलाफ सुनीता को…’
पूजा हेगड़े का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, अगर पूजा हेगड़े के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. इसमें उनके साथ थलापति विजय हैं. ये उनकी आखिरी फिल्म है. इसे 9 जनवरी को रिलीज किया जाना था लेकिन इसे अभी तक CBFC की ओर से सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट को आदेश दिया है कि इस मामले पर 20 जनवरी को फैसला सुनाए. माना जा रहा है कि मेकर्स अब 26 जनवरी को इसकी रिलीज की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, 20 जनवरी को फैसला आने के बाद ही चीजें साफ हो पाएंगी.
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines