Pooja Bhatt Angry On Mumbai Metro: नवरात्रि के मौके पर पूरे देशभर में गरबा का माहौल देखने को मिला। कुछ ऐसा ही नजारा मुंबई मेट्रो में भी देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट का गुस्सा फूटा है। एक्ट्रेस ने सार्वजनिक जगह पर इस तरह के व्यवहार की उपयुक्तता पर सवाल उठाया है। साथ ही ऐसा करने वालों को खरी-खोटी सुनाई है।
जाहिर है कि पूजा भट्ट अक्सर किसी भी मुद्दे पर मुखर होकर अपनी बात रखती आई हैं। इस बीच जब उन्होंने मुंबई मेट्रो में ‘जयश्री राम’ के जयकारे लगाने और गरबा करने वालों को देखा तो सार्वजनिक जगह पर ऐसा करने के लिए उनकी कड़ी आलोचना की।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कुणाल पुरोहित नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसमें मुंबई मेट्रो के अंदर यात्री जयश्री राम के जयकारे लगा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई मेट्रो में कुछ यात्री सीट पर बैठे हैं और कुछ फर्श पर बैठकर ‘भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा’ गा रहे हैं। वहीं कुछ यात्री गुजराती गरबा के गाने गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, ‘वास्तव में हिंदुत्व पॉप संगीत को इसी उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न वर्गों के लोगों में इसकी सहज अपील। संपन्न, उच्च वर्ग के युवा, महानगर में इसे गाने में कोई समस्या नहीं देखते। एच-पॉप हर जगह पर है।’ जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सोशल मीडिया यूजर्स ने तारीफ करनी शुरू कर दी। हालांकि एक्ट्रेस पूजा भट्ट को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: हंसे तो जुर्माना, रोए तो जुर्माना…हांशी दाओ कहां? जहां भाई को बचाने ‘Jigra’ लेकर पहुंची आलिया
पूजा भट्ट ने उठाए सवाल
पूजा भट्ट ने वीडियो को शेयर करते हुए सवाल उठाया है और लिखा, ‘सार्वजनिक जगहों पर यह कैसे जायज है? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह हिंदुत्व पॉप है, क्रिसमस कैरोल है, बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर है या इनके बीच कुछ भी है। सार्वजनिक स्थानों का इस तरह से दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। अधिकारी इसे कैसे और क्यों अनुमति दे रहे हैं? हां, अब दुरुपयोग पर ध्यान दें।’ उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, ‘अगर लोग बुनियादी नागरिक नियमों का पालन नहीं कर सकते तो किसी भी जगह पर कानून और व्यवस्था लागू नहीं हो सकती है।’
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘सभी राजनीतिक दलों के अवैध होर्डिंग्स शहर को अपवित्र बना रहे हैं। मेट्रो को पार्टी जोन में बदल दिया गया है। हमलावरों की ओर से कवर के रूप में सड़क के बीच पटाखे जलाए जा रहे हैं।’ बता दें कि पूजा भट्ट की पटाखे वाली यह पोस्ट उस वक्त आई है, जब महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दशहरा जुलूस और आतिशबाजी की आड़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines