हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'खत्म हो चुकी है ये...', इस बात पर छलका Pooja Bhatt का दर्द, बोलीं- चुभने वाली बात

विज्ञापन
Pooja Bhatt

Pooja Bhatt On Her Struggle: एक्ट्रेस से फिल्ममेकर बनीं पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने साल 1989 में आई फिल्म ‘डैडी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने 19 साल की पूजा को रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके बाद फिल्म निर्देशन महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी और एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने कई फिल्मों में काम किया और हिट होती चली गईं। एक्ट्रेस ने ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘सड़क’ जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन जब एक्ट्रेस 24 साल की हुई तो उनको इंडस्ट्री में मौजूद कुछ लोगों ने ये ऐलान कर दिया था कि पूजा भट्ट का करियर अब खत्म हो चुका है।

इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने हाल के एक इंटरव्यू में किया। हाल में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान पूजा भट्ट ने अपने करियर और स्टग्रल स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘मैंने जब अपनी पहली फिल्म ‘डैडी’ की थी तब मैं महज 17 साल की थी’।

यह भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार Pawan Kalyan को पुलिस ने किया गिरफ्तार! जानें क्या है पूरा मामला?

24 साल में इंडस्ट्री ने उनके करियर को कर दिया था खत्म

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि ‘इसके बाद ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘सड़क’ मेरे करियर के लिए हैट्रिक साबित हुई’। पूजा भट्ट ने आगे बताया कि ‘इन फिल्मों से मैं 19 साल की उम्र में सुपरस्टार बन चुकी थी, लेकिन 24 साल की उम्र में इंडस्ट्री ने मेरे बारे में ये कहना शुरू कर दिया था कि ये तो खत्म हो चुकी है’। एक्ट्रेस का कहना है कि इस बात ने उनको पूरी तरह से तोड़ दिया था।

’24 की उम्र लोग अपने करियर की शुरुआत करते हैं’

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘इसके बाद मैंने कहा कि ये दुनिया एक अकेली ऐसी जगह है जहां 24 साल की उम्र में जब ज्यादातर लोग अपने करियर की शुरुआत करते हैं तो आप मुझे कह रहे हैं कि मैं खत्म हो चुकी हूं’। पूजा भट्ट ने बात करते हुए आगे बाया कि ‘जिस उम्र में इंडस्ट्री ने मुझे खत्म बता दिया था वहां से सब अपनी शुरुआत करते हैं’।

Pooja Bhatt ने 21 साल से नहीं फेस किया कैमरा

पूजा भट्ट ने बताया कि ’25 साल की उम्र में मैंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया और तम्मन्ना बनाई। इसके साथ ही मैंने अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता’। बात दें कि एक्ट्रेस को 21 साल हो चुके हैं कैमरा फेस किए। आखिरी बार पूजा को ‘सड़क 2’ में देखा गया था। इसके बाद उनको ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) पर देखा गया था।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें