Pooja Bedi Struggle: साल 1994 में शादी के बाद पूजा बेदी ने अपने पति फरहान फर्नीचरवाला से साल 2003 में अलग होने का कठिन फैसला किया था।
हालांकि उनके पति उन्हें तलाक नहीं देना चाहते थे, लेकिन पूजा ने अलग होने का फैसला किया था। अलगाव के बाद जीवन बेहद कठिन था लेकिन पूजा ने कड़ी मेहनत से फिर से जिंदगी की शुरुआत की। एक इंटरव्यू में इसी को लेकर बात करते हुए पूजा ने हर पहलू का खुलकर जिक्र किया।
Pooja Bedi ने पति से एलिमनी लेने से कर दिया था इनकार
दो बच्चों की मां पूजा ने जब तलाक लेने की बात तय की तो उन्होंने इसके साथ ही पति से कोई एलिमनी लेने से इनकार कर दिया था। साथ ही उन्होंने कोर्ट का रुख भी नहीं किया और बच्चों की परवरिश करने का भी फैसला किया। पूजा बेदी इसे लेकर कहती हैं कि जहां चाह होती है वहां राह भी होती है। मैं जानती थी कि मुझे अब इस शादी में नहीं रहना है।
मैं उस वक्त मुश्किल में थी- पूजा
पूजा ने बताया कि मेरे पति को लगता था कि मैं बहुत अच्छी पत्नी हूं लेकिन मैंने उनसे कहा कि शायद आप अच्छे पति नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर तुमको पैसा दूंगा तो तुम चली जाओगी जो कि मैं नहीं चाहता। मैं उस वक्त मुश्किल में थी क्योंकि मैं उस रिश्ते में और नहीं रहना चाहती थी। पूजा बेदी ने अपने संघर्ष को लेकर बताया कि उस वक्त कानून भी अलग थे। उस वक्त लोग इतने एक्टिव नहीं थे जितने आज हैं। मैंने अपने आप से ही सवाल किया कि क्या मैं ये लड़ाई कोर्ट में लड़ना चाहती हूं।
ये बात कोर्ट जाएगी तो कड़वाहट आएगी- पूजा
मैंने फरहान के साथ बिजनेस शुरू किया था, उसे आगे बढ़ाया था और अब इस मोड़ पर भी खड़ी थी। मैं उस कंपनी का हिस्सा थी लेकिन कानूनी तौर पर नहीं। मैंने आखिर में सोचा की ये बात कोर्ट जाएगी तो कड़वाहट आएगी और मेरे बच्चों पर भी बुरा असर होगा। इसके बाद पूजा बेदी ने वीकली कॉलम लिखना शुरू किया।
हर हफ्ते कॉलम लिखती थी- पूजा
इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं हर हफ्ते कॉलम लिखती थी जिसके लिए मुझे 16000 रूपये मिलते थे। फिर वहां से मुझे एक शो हॉस्ट करने का मौका मिला और रास्ते खुलते चले गए। फिर वहां से मॉडलिंग और एक्टिंग। इसके बाद राह आसान हुई और डेढ़ साल के अंदर मैं एक मर्सिडीज कार चला रही थी।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines