Pooja Bedi: मशहूर अभिनेत्री पूजा बेदी (Pooja Bedi) का जन्म 11 मई को हुआ था। पूजा बेदी मशहूर एक्टर कबीर बेदी की बेटी हैं और उनकी मां का नाम प्रोतिमा बेदी है।
अगर एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो एक्टिंग में पूजा का करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन पूजा अक्सर विवादों की वजह से चर्चा का विषय बन जाती थी। आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है और उनके बर्थडे पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे 90 के दशक में कंट्रोवर्सी क्वीन पूजा बेदी के एक ऐड सीन ने गदर मचा दिया था।
अक्सर सुर्खियों में रहती हैं एक्ट्रेस
दरअसल, पूजा ने महज 18 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और उस वक्त एक्ट्रेस की फोटोज खूब सुर्खियों में रहती थी। साल 1991 में पूजा ने मॉडल मार्क रॉबिन्सन के साथ एक विज्ञापन शूट किया था। उस समय के हिसाब से ये विज्ञापन इतना ज्यादा बोल्ड था कि दूरदर्शन ने इस पर बैन तक लगा दिया था।
‘विषकन्या’ से किया डेब्यू
बता दें कि अभिनेत्री पूजा बेदी ने साल 1991 में फिल्म ‘विषकन्या’ से डेब्यू किया और अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को करने के बाद एक्ट्रेस ने दूसरी फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में काम किया और बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की। फिर पूजा ने ‘लूटेरा’, ‘आतंक ही आतंक’ जैसी फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया, लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस को फिल्मों की दुनिया में अपने पिता की तरह सफलता नहीं मिल पाई।
हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रही पूजा
बता दें कि अभिनेत्री पूजा बेदी बेशक फिल्मों में कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन एक्ट्रेस हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं और अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चाओं में रही हैं। महज 18 साल की उम्र में पूजा बेदी आदित्य पंचोली को डेट करने लगी थीं। हालांकि कुछ टाइम बाद ही दोनों अलग भी हो गए थे।
1994 को फरहान से की थी शादी
एक्ट्रेस पूजा बेदी ने 6 मई 1994 को फरहान से शादी कर ली थी। फरहान फर्नीचरवाला से शादी से पहले पूजा बेदी ने इस्लाम को अपना लिया था। 12 साल फरहान फर्नीचरवाला के साथ रहने के बाद पूजा बेदी ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था और साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने 2019 में मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई कर ली थी। 48 साल की उम्र में एक बार फिर प्यार का ऐलान करके पूजा बेदी ने खूब सुर्खियां बटोरी ली थी।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
57 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines