हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ponniyin Selvan 2 Trailer Release: सिंहासन के लिए फिर होगा महायुद्ध, ‘पीएस-2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

विज्ञापन
Ponniyin Selvan 2 Trailer Release

Ponniyin Selvan 2 Trailer Release: इन दिनों हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

फैंस को भी इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है।

मेकर्स ने रिलीज किया फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का ट्रेलर

बता दें कि फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के ट्रेलर को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2’ में चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास की गाथा को आगे बढ़ाते हुए दिखाया गया है। साथ ही इस फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर में एक-एक सीन को गढ़ने और उसे पर्दे पर जीवंत करने के लिए किस कदर मेहनत की गई है, वो ट्रेलर में साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन

सिंहासन के लिए फिर होगा महायुद्ध

ट्रेलर के वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में सिंहासन के नए उत्तराधिकारी की अनाउंसमेंट होती है और बताया जाता है कि अरुणमोड़ी को समुद्र लील गया और अब सिंहासन का अगला उत्तराधिकारी मधुरांकतन देव होगा। वहीं, इसके बाद सिंहासन और जमीन के बंटवारे के लिए जो फैसला लिया जाता है, वह भूचाल ला देता है। विक्रम यानी आदित्य करिकालन बदला लेने निकल पड़ते हैं।

तलवार चलाती नजर आएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

साथ ही फिल्म के ट्रेलर में राजकुमारी नंदिनी यानी ऐश्वर्या राय बच्चन तलवार चलाती हुई दिख रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस के चेहरे का तेज और अंदाज सबको हैरान कर रहा है। नंदिनी ने चोल साम्राज्य को खत्म करने का प्रण लिया था और दूसरे पार्ट में वह उसी प्रण को पूरा करने की कोशिश करती दिखेंगी।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का ट्रेलर देख कर कोई हैरान और एक्साइटेड है। साथ ही अब सबको इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अगर फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में ऐश्वर्या, कार्ति और विक्रम के अलावा शोभिता धुलिपाला, जायम रवि, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी और प्रकाश राज समेत वो सभी सितारे नजर आएंगे, जो पहले पार्ट में भी थे। साथ ही ये फिल्म 28 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola