Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार था।
‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को अपनी रिलीज के पहले दिन से ही लोगों ने खूब प्यार दिया है। इस बीच अब इस फिल्म का 15वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है, चलिए जान लेते हैं कि ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने अपनी रिलीज के 15वें दिन कितनी कमाई की है।
15वें दिन ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने अपनी रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 1.50 करोड़ की कमाई की है। बता दें कि ये फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाएं हुए हैं।
फिल्म की कमाई
वहीं, अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 26.2 करोड़, तीसरे दिन 30.3 करोड़, चौथे दिन 23.25 करोड़, पांचवे दिन 10.5 करोड़, छठे दिन 7.75 करोड़, सातवें दिन 6.6 करोड़, आठवें दिन 5.50 करोड़, नौंवे दिन 8.7 करोड़, 10वें दिन 9.7 करोड़ 11वें दिन फिल्म ने 3.05 करोड़, 12वें दिन 3.53 करोड़ और 13वें दिन 2.50 करोड़ और 14वें दिन 2.33 करोड़ की कमाई की है।
पांच भाषाओं में रिलीज हुई है ‘पीएस 2’
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने करने वाली ‘पीएस 2’ को पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में पैन इंडिया रिलीज किया गया था। डायरेक्टर मणिरत्नम की हिस्टोरिकल ड्रामा ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का जादू ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।
बड़े बजट की फिल्म है ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’
इस फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ-साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किए हैं और फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ बड़े बजट की फिल्म है।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines