Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार था।
‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को अपनी रिलीज के पहले दिन से ही लोगों ने खूब प्यार दिया है। इस बीच अब इस फिल्म का 10वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है, चलिए जान लेते हैं कि ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन कितनी कमाई की है।
ये भी पढ़ेंः Lal Salaam First Look: ‘आंखों पर चश्मा… स्टाइलिश टोपी…’, ‘लाल सलाम’ से रजनीकांत का फर्स्ट लुक आउट
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’
फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ (PS 2 Box Office Collection) मोस्ट पॉपुलर हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद दमदार ओपनिंग की है। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म PS-2 रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।
‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने 10वें दिन किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 152.80 करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही फिल्म PS 2 ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया है। इस फिल्म को हर जगह पसंद किया जा रहा है।
फिल्म की कमाई
वहीं, अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो पोन्नियिन सेल्वन ने पहले दिन 24 करोड़, 26.2 करोड़, तीसरे दिन 30.3 करोड़, चौथे दिन 23.35 करोड़, पांचवे दिन 10.5 करोड़, छठवें दिन 7.75 करोड़, सातवें दिन 6.6 करोड़, आठवें दिन 5.5 करोड़, 9वें दिन 8 करोड़ का कलेक्शन किया है।
पांच भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने करने वाली ‘पीएस 2’ को पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में पैन इंडिया रिलीज किया गया था। डायरेक्टर मणिरत्नम की हिस्टोरिकल ड्रामा ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का जादू ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।
ये भी पढ़ेंः Alia Bhatt: आलिया भट्ट का क्यूट वीडियो हो रहा वायरल, फोटोग्राफर की मां से मिली एक्ट्रेस
बड़े बजट की फिल्म है ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’
इस फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ-साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किए हैं और फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ बड़े बजट की फिल्म है।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
8 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines