PS-2 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने पहले दिन ही उड़ाया गर्दा, फिल्म ने की शानदार कमाई
Edited By Nancy Tomar

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 1
Edited By Nancy Tomar

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 1
Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ बीते दिन यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार था। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को अपनी रिलीज के पहले दिन लोगों ने खूब प्यार दिया है। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ मोस्ट पॉपुलर हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद दमदार ओपनिंग की है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘पीएस 2’ को देखने के लिए पहले दिन सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जमकर नोट छापे है।
फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर 32 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। वहीं ये फिल्म के ऑफिशियल आंकड़े नहीं हैं ऐसे में इनमें थोड़ा बहुत अंतर पाया जा सकता है। वहीं, ये फिल्म मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनीं है और फिल्म की पहली दिन की कमाई भी बहुत शानदार है।
फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ की ओपनिंग के सामने सलमान खान कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती नजर आ रही है।
फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा चियान विक्रम, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ-साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकार हैं, जिन्होंने शानदार अभिनय किया है। वहीं, फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: