PS 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही PS-2, 5वें दिन कमाए इतने करोड़
Edited By Nancy Tomar

PS 2 Box Office Collection
Edited By Nancy Tomar

PS 2 Box Office Collection
PS 2 Box Office Collection: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार था। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को अपनी रिलीज के पहले दिन लोगों ने खूब प्यार दिया है।
‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ (PS 2 Box Office Collection) मोस्ट पॉपुलर हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद दमदार ओपनिंग की है। दुनियाभर के बॉाक्स ऑफिस पर फिल्म PS-2 रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म के 5वें दिन की कमाई के आकंडे भी आ गए है। चलिए जान लेते है कि आखिर फिल्म ने 5वें दिन कितनी कमाई की है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपयों का शानदार कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब फिल्म की कुल कमाई 114.75 करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड पर ये फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कब तक इस आकंडे को पार कर पाएगी।
डायरेक्टर मणिरत्नम की हिस्टोरिकल ड्रामा ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का जादू ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ-साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किए हैं।
बता दें कि ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ बड़े बजट की फिल्म है और इस मल्टी स्टारर फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को कई भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: