हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 8: मणि रत्नम की मैग्नम ओपस का दुनियाभर में जलवा

विज्ञापन
Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 8: मणि रत्नम की मैग्नम ओपस का दुनियाभर में जलवा

Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 8: मणिरत्नम की मैगनम ओपस फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan 1) इस साल की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है, दुनियाभर में खूब तहलका मचा रही है।

30 सितंबर को रिलीज हुई मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन1 ने बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर धमाल मचा रखा है। पहले दिन से ही ये फिल्म के बॉक्स ऑफिस बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। महज 8 दिनों में ये मैग्नम ओपस फिल्म ब्लॉक बस्टर कमाई कर रही है।

अभी पढ़ें – अभी पढ़ें – Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Video: फिल्म रिलीज होते ही छुट्टी पर निकलीं रश्मिका मंदाना

विज्ञापन

Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 8

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 8) में चियान विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ ने दुनियाभर में आठवें दिन 350 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं भारत में इस फिल्म ने 200 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें से 130 करोड़ की कमाई इसे तमिल ऑडियंस से हुई है।

पोन्नियिन सेलवानी के बारे में

पोन्नियिन सेलवन को तमिल फिल्म उद्योग के लिए एक संभावित गेम-चेंजर माना जाता है। दो भागों में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग 500 करोड़ रुपये के बजट में की गई है। इसमें एक से बढ़कर एक दिग्गजों को कास्ट किया गया है, चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, लाल और शोभिता धूलिपाला सहित अन्य कलाकारों ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने नाबालिग को दी थी सलमान खान को खत्म करने की जिम्मेदारी, पूछताछ में हुए कई खुलासे

फिल्म का साउंडट्रैक एआर रहमान ने कंपोज किया है। सिनेमैटोग्राफी को रवि वर्मन ने संभाला है। इसे तमिलनाडु में Red Giant Movies द्वारा डिस्ट्रिब्यूट किया गया है। पोन्नियिन सेलवन आईमैक्स में रिलीज होने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola