Saif Ali Khan हमला मामले में अचानक बदला जांच अधिकारी, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही हुआ बदलाव

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के मामले में अचानक से जांच अधिकारी बदल दिया गया है। इस मामले में सुदर्शन गायकवाड़ पूरे केस की जांच कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें इससे हटा दिया गया है।

Saif Ali Khan Knife Attack Case

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के बाद से ही पुलिस इस मामले की बेहद गहनता से जांच कर रही हैं। इस बीच अब मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सैफ अली खान हमला मामले में अचानक से पुलिस अधिकारी बदला गया है। हालांकि, इसके पीछे की कोई ठोस वजह अभी सामने नहीं आई है। सैफ अली खान हमला मामले से सुदर्शन गायकवाड़ को हटा दिया गया है और अब मामले में आगे की जांच अजय लिंगनुरकर करेंगे।

विज्ञापन

अचानक हुए बदलाव की वजह नहीं आई सामने

गौरतलब है कि सैफ अली खान आज ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। सैफ के अस्पताल से बाहर आते ही सोशल मीडिया पर उनके तमाम वीडियो और फोटोज वायरल हो गए। हालांकि, अब सैफ अली खान के हमला केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के अचानक बदलाव की खबर से फैंस भी हैरान हैं कि आखिर सैफ के बाहर आते ही अचानक ये क्यों हुआ? लेकिन अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसके पीछे की कोई भी वजह सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

16 जनवरी की रात हुआ था हमला

सैफ अली खान को आज लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिली है। सैफ के हाथ और गर्दन पर चोट के निशाने देखे गए हैं। हालांकि, सैफ ठीक नजर आ रहे हैं और उम्मीद है कि एक्टर जल्दी ही पूरी तरह से रिकवर हो जाएंगे। गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में एक चोर चोरी के मकसद से घुसा था। जब सैफ को इसके बारे में पता लगा और एक्टर ने उसे रोकने की कोशिश की, तो बदमाश ने सैफ पर ही हमला कर दिया।

विज्ञापन

सैफ के घर के बाहर टाइट सिक्योरिटी

इस हमले में सैफ अली खान घायल हो गए और उन्हें कई जगह चोट लगी, जिसके बाद एक्टर को अस्पताल में एडमिट कराया गया। सैफ अली खान की सर्जरी हुई, जिसमें चाकू के एक टुकड़े को निकाला गया। हालांकि, अब कई दिनों के बाद सैफ को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है और वो अपने घर आ गए हैं। सैफ के घर आने से पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और उनके घर के बाहर भी टाइट सिक्योरिटी देखी गई।

रिमांड पर है आरोपी

इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पकड़ भी चुकी है, जिसे कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा है। वहीं, मामले में आगे की जांच चल रही है। देखने वाली बात होगी कि इस केस में अब नया क्या सामने आता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ