हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Kapil Sharma को हंसाने के लिए लोग चाहिए मुझे नहीं', कॉमेडियन पर हास्य कवि ने किया हमला

Famous Poet Lashes out on Comedian Kapil Sharma: भारत के मशहूर कवि सुरेंद्र शर्मा ने हाल ही में कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा पर तंज कसा है।

विज्ञापन
कपिल शर्मा

Famous Poet Lashes out on Comedian Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो ‘ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ से ऑडियंस को खूब हंसा रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस सीरीज से फैंस काफी एंटरटेन हो रहे हैं। हाल ही में शो में 5 सालों के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हुई जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो गए। हालांकि सिद्धू शो में सिर्फ एक ही एपिसोड के लिए गेस्ट के तौर पर नजर आए थे, लेकिन अर्चना पूरन सिंह के साथ उनकी मस्ती ने फैंस का खूब ध्यान खींचा। हाल ही में भारत के फेमस कवि ने अब कॉमेडियन कपिल शर्मा पर हमला बोला है। क्या कुछ कहा है कवि सुरेंद्र शर्मा ने, चलिए आपको बताते हैं।

अपमानजनक शब्दों के यूज पर रिएक्शन

‘लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में कवि सुरेंद्र शर्मा आज कल की कॉमेडी को लेकर बात कर रहे थे। आजकल कॉमेडी के नाम पर इस्तेमाल होने वाली गालियों और अपमानजनक शब्दों पर कवि ने तीखा वार किया। उन्होंने कहा, ‘देश में एक कानून बनना चाहिए कि कॉमेडी में ऐसे शब्दों का यूज नहीं होना चाहिए क्योंकि बच्चे भी वो कंटेंट देख रहे हैं।’ इसके अलावा कवि ने कहा कि जिसपर मजाक बनाया जा रहा है, जिसका नाम लेकर लोगों को हंसाने का काम किया जा रहा है, असली कॉमेडी तो वो है जब वो शख्स भी उसपर हंसे।

कवि सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि सीता माता का हरण करने वाला रावण भी उन्हें हंसते हुए ले जा रहा था तो वो कैसे कॉमेडी हो सकती है। उसमें किसी को पीड़ा देकर हंसा जा रहा है वो किसी भी सूरत में हास्य नहीं बल्कि हास्यस्पद है। ऐसी कॉमेडी पर कभी भी हंसा नहीं जा सकता है।

विज्ञापन

कपिल शर्मा पर कवि ने बोला हमला

इसके अलावा जब कवि से पूछा गया कि उनकी कॉमेडियन कपिल शर्मा से क्या नाराजगी है तो इस पर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि ‘मेरी उनसे कोई नाराजगी नहीं है। कपिल शर्मा को हंसाने के लिए 3-4 लोग चाहिए लेकिन मुझे हंसाने के लिए लोगों की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कपिल के शो में एक बार बुलाया गया था लेकिन उन्होंने जाने से मना कर दिया। जब इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मैंने कहा कि कपिल अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं तो मुझे भी पैसे दीजिए लेकिन शो के प्रोड्यूसर्स ने कहा कि आप फेमस हो जाएंगे जिसपर मैंने कहा कि मुझे और पॉपुलेरिटी नहीं चाहिए।’

कपिल शर्मा के साथ कई शोज कर चुके हैं सुरेंद्र 

इसी इंटरव्यू में हास्य कवि ने बताया कि जब कपिल शर्मा इतने पॉपुलर नहीं थे और स्ट्रगल कर रहे थे तो उन्होंने उनके साथ कई शोज में हिस्सा लिया है। हालांकि अब दोनों के बीच किसी भी तरह का कोई कनेक्शन नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: डियाना से नयनतारा कैसे बनीं ‘लेडी सुपरस्टार’? Dhanush को लताड़ने वालीं Nayantara की पूरी कुंडली

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola