Alia Bhatt, Poacher Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आने वाली सीरीज ‘पोचर’ को लेकर सुर्खियों में है। फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने इसकी पहली झलक शेयर की है, जिसमें आलिया भट्ट 10 साल के अशोक के मर्डर की जांच करती नजर आ रही हैं। जैसे ही टीजर वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस इसे देखकर सीरीज के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।
आलिया भट्ट ने शेयर किया वीडियो टीजर
बता दें कि इस टीजर वीडियो को खुद आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टीजर वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने इसके कैप्शन में लिका कि इस अवेयरनेस वीडियो को शूट करने के लिए मैंने एक दिन से भी कम टाइम जंगल में बिताया, लेकिन इसके बावजूद इसने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। मर्डर इज मर्डर… और अब मैं और इंतजार नहीं कर सकती #RichieMehta और कमाल की कास्ट @nimisha_sajayan @roshan.matthew @dibyenduofficial
इस दिन रिलीज होगी सीरीज
बता दें कि आलिया भट्ट की इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 फरवरी 2024 को रिलीज किया जाएगा। फैंस में इसके लिए जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही हैं और यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि आलिया की अपकमिंग सीरीज एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम सीरीज है, जो रियल इवेंट्स पर बेस्ड है।
क्या है कहानी?
वहीं, अगर इस सीरीज की कहानी की बात करें तो इसमें भारत के सबसे बड़े हाथीदांत शिकार गिरोह की कहानी को दिखाया जाएगा। सीरीज के वीडियो टीजर में आलिया भट्ट जंगल में नजर आ रही है और अपने वॉयसओवर में कहानी को कहती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस सीरीज में आलिया भट्ट बतौर एक्सीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी काम कर रही हैं।
आलिया ने जताई खुशी
बता दें कि आलिया भट्ट ने इस सीरीज से बतौर एक्सीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ने पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए मेरे और मेरे प्रोडक्शन हाउस के लिए यह बहुत गर्व की बात है। एमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता की आने वाली इस सीरीज में कई बेहद अहम और जरुरी मुद्दे हैं और जब मैंने इसकी कहानी सुनी थी तो इसने मुझे बहुत इंस्पायर किया। इतना ही नहीं बल्कि जब मैंने ये सुना कि ये कहानी एक रियल स्टोरी है, तो मुझे बहुत हैरानी हुई। मैं उम्मीद करती हूं कि इस सीरीज से लोगों को सच्चाई पता लगेगी।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines