Sharda Sinha के निधन पर PM Modi ने जताया दुख, बोले- उनके गीतों की गूंज हमेशा रहेगी

PM Modi on Sharda Sinha Death News: शारदा सिन्हा का निधन हो गया है, उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के यूं छोड़ जाने पर एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने जताया दुख

PM Modi on Sharda Sinha Death News: शारदा सिन्हा का निधन हो गया है, उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के यूं छोड़ जाने पर एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट 

शारदा सिन्हा के निधन की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने लिखा- लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से  बहुत ज्यादा दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

विज्ञापन

ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं शारदा 

आपको बता दें पिछले काफी समय से शारदा सिन्हा कैंसर की जंग लड़ रही थीं। शारदा की अचानक पिछले कुछ दिनों में तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद दिल्ली के एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया।

पति के निधन से लगा था शॉक

सितंबर महीने में शारदा सिन्हा के पति, ब्रज किशोर का 80 वर्ष की आयु में ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया था। दोनों की शादी को 54 साल हो चुके थे। सूत्रों के अनुसार, पति के निधन के बाद शारदा सिन्हा गहरे शोक में डूब गईं और इस सदमे का असर उनकी तबियत पर पड़ा। अक्टूबर में जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उनकी खाने-पीने की आदतों में भी गंभीर समस्या आने लगी थी। यह स्थिति उनकी सेहत को और बिगाड़ने वाली साबित हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ