Narendra Modi Based Movies: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. 11 साल से प्रधानमंत्री की पोस्ट संभालने वाले नरेंद्र मोदी की लाइफ की झलक बॉलीवुड की फिल्मों में देखने को मिली है. कुछ मूवीज में नरेंद्र मोदी की जर्नी को दिखाया गया है तो कुछ में उनके देश के हित में लिए गए फैसलों के बारे में दिखाया गया है. इन मूवीज को आप घर में बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन मूवीज का नाम शामिल है?
पीएम नरेंद्र मोदी
विवेक ओबेरॉय ने इस मूवी में पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था. ओमंग कुमार के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में पीएम मोदी का बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर दिखाया गया था. वहीं इस बीच उनकी लाइफ में जो दिक्कतें आईं उनको भी डिटेल में बताया गया था. इस मूवी को आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: PM Modi Birthday: ये 3 फूड्स हैं प्रधानमंत्री मोदी के फेवरेट, अक्सर खाना करते हैं पसंद
चलो जीते हैं
साल 2018 में आई इस मूवी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन को दिखाया गया है. आनंद एल राय और मंगेश हदावले की इस फिल्म में धैर्य दर्ज ने पीएम मोदी के बचपन का किरदार निभाया है. इसमें पीएम के बचपन के संघर्ष को दिखाया गया है.
मोदी: ए जर्नी ऑफ कॉमन मैन
साल 2019 में आई इस सीरीज में कांग्रेस का राज और पीएम मोदी का बचपन दिखाया गया है. राजनीति में पीएम मोदी ने कैसे धाक जमाई इस बारे में भी विस्तार से बताया गया है. सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें फैजल खान, आशीष शर्मा, महेश ठाकुर, प्राची शाह और दर्शन जरीवाला लीड रोल में नजर आए थे. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
अवरोध
साल 2020 में आई इस सीरीज में पीएम मोदी की सरकार में हुई नोटबंदी के बारे में दिखाया गया है. इस सीरीज में विक्रम गोखले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है. अब तक इस सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं आप इस वेब सीरीज को अपनी फैमिली के साथ बैठकर सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: PM Modi Full Name: क्या है पीएम ‘मोदी’ के नाम का पूरा अर्थ? एक-एक शब्द के हैं खास मायने
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल की इस मूवी में साल 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में दिखाया गया है. साल 2019 में आई ये मूवी सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं ऑडियंस ने भी मूवी को काफी पसंद किया था. मूवी में पीएम मोदी का रोल रजित कपूर ने निभाया था. हालांकि इस मूवी में रजित कपूर का कैमियो था, लेकिन बेहद खूबसूरती से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था. इस मूवी को आप जी5 पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines