PM Narendra Modi Shared Ram Bhajan : 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस मौके पर पूरा देश राम भक्ति में सराबोर है। इस उत्सव के मौके पर यूट्यूब पर कई राम भजन ट्रेंड कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से कुछ तो पीएम नरेंद्र मोदी की प्लेलिस्ट का भी हिस्सा है, क्योंकि पीएम ने खुद एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्लेलिस्ट के गीतों को शेयर किया है और जुबिन नौटियाल, स्वस्ति मेहुल, हंसराज रघुवंशी और स्वाति मिश्रा द्वारा गाए गए राम भजनों की तारीफ की।
पीएम से मिली तारीफ के बाद ये गाने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस पोस्ट में कुछ पुराने गाने भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि पीएम ने भजनों के बारे में क्या लिखा, सोशल मीडिया पर कौन सा गीत अधिक फेमस है और कौन लोगों के स्टेटस, स्टोरी और रील्स का हिस्सा हैं।
‘मेरे घर राम आए हैं’ गाने ने छुआ पीएम का दिल
पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुआ जुबिन नौटियाल का गाना ‘मेरे घर राम आए हैं’ बहुत फेमस हुआ था। अब पीएम मोदी के पोस्ट करने के बाद ये एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इसे फेमस लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर ने लिखा है और जुबिन नौटियल व पायल देव ने गाया है। पीएम ने इस गाने को लेकर लिखा, ‘भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से भरपूर जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह भजन दिल को छू लेने वाला है।’
इस गाने को यूट्यूब पर 110 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। पीएम मोदी के ट्विट को मनोज मुंतशिर ने भी रिपोस्ट करते हुए पीएम के लिए लिखा ‘पूर्वजों द्वारा 500 वर्षों तक के सपने और प्रतीक्षा को आपके अथक प्रयास और पुरुषार्थ ने साकार कर दिया। हमारा ये गीत सनातन धर्म की विजय और श्री राम के लिए आपकी अटूट श्रद्धा को समर्पित है।’
पीएम ने शेयर किया हंसराज रघुवंशी का भजन
जुबिन के भजन से पहले पीएम ने यूट्यूब का ट्रेंडिग गाना ‘जय श्री राम’ भी शेयर किया था। ये गाना हंसराज रघुवंशी ने गाया है। इस गाने को अबतक 15 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना रिलीज होने के दो हफ्ते बाद भी म्यूजिक कैटेगरी में 7 वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसके पहले भी हंसराज के सभी शिव भक्ति गीत ट्रेंड करते रहे हैं। उनके कई गानों पर लोग आज भी रील्स बनाते हैं।
स्वस्ति का राम भजन सुन पीएम के आंखों में आया आंसू
एक दिन पहले ही पीएम ने स्वस्ति मेहूल के गाने ‘राम आएंगे’ को भी शेयर किया था। इस गाने को शेयर करते हुए पीएम ने लिखा ‘एक बार स्वस्ति जी का ये भजन सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है। पीएम ने बताया कि ये मन को भावों से और आंखों को आंसुओं से भर देता है।
स्वाति का राम भजन बीते साल रहा मोस्ट ट्रेंडिंग
रिलीज होने के 4 दिन बाद ही इस गाने को 23 लाख से अधिक व्यूज मिलस चुके हैं और सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है। पीएम ने इस लिस्ट में सबसे पहले स्वाति मिश्रा का भजन ‘राम आएंगे तो आंगना सजाऊंगी’ शेयर किया था। ये गाना 2023 अक्टूबर में आया था और आते ही लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया। लाखों लोगों ने इस गाने पर रील्स बनाई हैं। खास कर के दिवाली के मौके ज्यादातर लोगों ने इसे अपने स्टेटस और स्टोरी में शामिल किया था। पीएम ने इस गाने को शेयर करते हुए लिखा कि प्रभु श्री राम के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध कर देता है। रिलीज होने के बाद से इस गाने को अबतक 47 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
20 mins ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
2 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
3 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
6 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
7 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
7 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
20 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines