PM मोदी ने एक्स हेंडल पर शेयर किया राम भजन, मशहूर सिंगर ने इंटरव्यू में खोले उस गाने से जुड़े राज

Hariharan Bhajan Sabne Tumhe Pukara Shri Ram Ji: पीएम मोदी ने अब सिंगर हरिहरन का एक गाना शेयर किया है। इस ट्वीट के बाद उनका राम भजन ट्रेंड करने लगा है।

Hariharan Bhajan Sabne Tumhe Pukara Shri Ram Ji

पीएम मोदी ने अब एक सिंगर का गाना शेयर किया है

Hariharan Bhajan Sabne Tumhe Pukara Shri Ram Ji: आज का दिन एक मशहूर सिंगर के लिए यादगार बन गया है। आज सुबह-सुबह पीएम मोदी ने इस सिंगर का एक खास भजन शेयर कर इनका दिन बना दिया। जिसके बाद से अब वो सुर्खियों में छा गए हैं। सुबह से हर कोई उसी सिंगर की बात कर रहा है और उन्हीं का भजन सुन रहा है। दरअसल, आज मोदी जी ने श्री राम का एक भजन शेयर कर लिखा, ‘हरिहरन जी के अद्भुत सुरों से सजा ये राम भजन हर किसी को प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन कर देने वाला है। आप भी इस मनोहारी भजन का जरूर आनंद उठाएं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी का वायरल ट्वीट

जैसे ही उनका ये ट्वीट वायरल हुआ हर कोई ये जानने के लिए बेताब हो गया कि हरिहरन (Hariharan) हैं कौन, जिनका भजन खुद पीएम मोदी प्रमोट कर रहे हैं। तो बता दें, वो एक जाने-माने प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने 10 से भी ज्यादा भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्होंने 500 से ज्यादा तमिल और 200 से भी अधिक हिंदी सॉन्ग्स दिए हैं। लेकिन आज वो अपने भजन ‘सबने तुम्हे पुकारा श्रीराम जी’ (Sabne Tumhe Pukara Shri Ram Ji) को लेकर चर्चाओं में हैं। अब इस पॉपुलैरिटी के बाद सिंगर ने एक इंटरव्यू में इस गाने से जुड़े राज खोले हैं और कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन

हरिहरन ने दिया इंटरव्यू

महान सिंगर हरिहरन ने पीएम मोदी से अपनी तारीफ सुन कहा कि ये तो पुराना गाना है। मैंने करीब 20-25 साल पहले गाया था। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि पीएम मोदी ने इस भजन के बारे में लिखा है और अब पूरा देश इसे सुन रहा है। सिंगर ने इस दौरान ये भी बताया कि उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या आने का निमंत्रण मिला है। इस मौके पर वो अपने परिवार नहीं बल्कि अपने एक दोस्त के साथ शामिल होने वाले हैं। हरिहरन ने ये भी रिवील कर दिया कि वो पहले भी कई बार पीएम मोदी से मुलाकात कर चुके हैं।

विज्ञापन

पीएम से हो चुकी सिंगर की मुलाकात

उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में कहा कि वो पीएम साहब के कुछ फंक्शन्स में गाना भी गा चुके हैं, लेकिन अब जिस तरह से उन्होंने अपने शब्दों में प्रेम का वर्णन किया है उनके रोंगटे खड़े हो गए। वो सचमुच बहुत खुश हैं। अब उनका ये गाना हर तरफ ट्रेंड कर रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोग अब इसे सुन भक्ति में लीन नज़र आ रहे हैं। साथ ही सिंगर का इंटरव्यू भी अब वायरल हो गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ