Playboy Model Masuimi Max Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आज एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। पहले मशहूर पोर्न स्टार जेसी जेन (Jesse Jane) के निधन की खबर आई और फिर उसके पीछे-पीछे प्रोफेशनल डांसर ओर्ला बैक्सेंडेल (Orla Baxendale) की बिस्कुट खाकर हुई मौत सभी को चौंका गईं। इसी बीच अब एक और ऐसी ही दुखद खबर आई है जिसे पढ़कर आप पूरी तरह से सन्न रह जाएंगे। अब एक मशहूर प्लेबॉय और मैक्सिम मॉडल का निधन हो गया है। 45 साल की उम्र में इस मॉडल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
यह भी पढ़ें: एक ‘बिस्कुट’ ने ली मशहूर डांसर की जान, Orla Baxendale के निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
घर पर मृत मिलीं मासुइमी मैक्स
पुलिस को सुबह 11 बजे एक फोन आया और इमरजेंसी होने की वजह से वो तुरंत वहां पहुंच गए। वहां जाकर उन्हें पता चला कि एक्ट्रेस और मॉडल मासुइमी मैक्स (Masuimi Max) की मौत हो चुकी है। मासुइमी मैक्स अपने लास वेगास के घर में गुरुवार, यानी 25 जनवरी मृत मिली हैं। हालांकि, पुलिस को फिलहाल उनकी मौत के मामले में कोई गड़बड़ी नजर नहीं आ रही है। उन्हें कोई ऐसा सुराग नहीं मिला जिसके बाद उन्हें किसी तरह का कोई शक हो लेकिन फिर भी वो जांच में जुटे हुए हैं। कहा जा रहा है कि मासुइमी मैक्स 27 जनवरी को वेगास कैओस के एनिवर्सरी इवेंट में The Dive Bar में नजर आने वाली थीं, मगर उससे पहले ही ये उनकी जान चली गई।
इन ब्रांड्स के लिए किया काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मासुइमी मैक्स एक इंटरनेशनल आर्टिस्ट, टॉप वैकल्पिक मॉडल, एक्ट्रेस थीं। इतना ही नहीं वो एक I Am Sin कॉस्मेटिक्स की मालिक भी थीं। उन्होंने दुनिया भर की सैकड़ों कंपनियों में अपना जलवा दिखाया है और उनके लिए खून मॉडलिंग की है। इस लिस्ट में हार्ले-डेविडसन (Harley-Davidson), Murray & Vern latex, कॉफिन केस (Coffin Case), पिनअप गर्ल क्लोदिंग (Pinup Girl Clothing) और विवियन ब्लू (Bibian Blue) जैसे कई फेमस ब्रांड शामिल हैं।
फैंस के बीच छाई उदासी
उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, टैलेंट और दृढ़ संकल्प से सभी मुश्किलों को पार कर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई थी। मासुइमी को करीब 100 मैगजीन कवर पर फीचर किया गया था। उन्हें कई मूवीज, टीवी शोज और म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया है। ऐसे में अब फैंस उनके निधन की खबर से मायूस हो गए हैं। सभी लोग अब सोशल मीडिया पर मासुइमी मैक्स को श्रद्धांजलि देते हुए अपना दर्द बयां कर रहे हैं। सभी फैंस इस वक्त सदमे में हैं और उनकी आत्मा की शांति की दुआएं मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
2 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
2 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
3 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
3 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
5 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
13 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
18 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
19 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines