American Rapper Armando Christian India Tour: मशहूर अमेरिकी रैपर पिटबुल के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. पिटबुल जल्द ही अपने इंडिया टूर के लिए भारत आने वाले हैं. पिटबुल का ये कॉन्सर्ट लाइव होने वाला है, जिसके लिए फैंस में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं कि कब और किस शहर में पिटबुल परफॉर्म करने वाले हैं.
इंडिया टूर पर पिटबुल
दरअसल, bookmyshow.live पर एक पोस्ट शेयर किया गया है. इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि अमेरिकी रैपर पिटबुल, जो ‘मिस्टर वर्ल्डवाइड’ के नाम से मशहूर हैं, वो ‘आई एम बैक’ के तहत भारत के दो बड़े शहरों गुरुग्राम और हैदराबाद में लाइव परफॉर्म के लिए आ रहे हैं. ये जानकारी मिलते ही पिटबुल के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं.
कहां-कहां परफॉर्म करेंगे पिटबुल?
पोस्ट की बात करें तो इसमें पिटबुल की फोटो के साथ उनके इंडिया टूर की जानकारी दी गई है. पिटबुल के इस म्यूजिक टूर की शुरुआत 6 दिसंबर को गुरुग्राम के हुडा ग्राउंड से होगी. इसके बाद 8 दिसंबर को पिटबुल हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में लाइव परफॉर्म करेंगे. गुरुग्राम और हैदराबाद के लोग अभी से इस कॉन्सर्ट की टिकट बुक कर रहे हैं.
पिटबुल का असली नाम
इसके अलावा अगर पिटबुल की बात करें तो अमेरिकी रैपर पिटबुल का असली नाम आर्मांडो क्रिश्चियन पेरेज है. साल 1981 में पिटबुल का जन्म हुआ था. 2000 के दशक से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और लोगों को एक से बढ़कर एक हिट गाना सुनाया. पिटबुल के ‘नो लो ट्राटेस’, ‘टिंबर’ और ‘होटल रूम सर्विस’ गाने बेहद हिट हैं.
2011, 2017 और 2019 कर चुके हैं इंडिया टूर
गौरतलब है कि साल 2025 से पहले भी पिटबुल इंडिया में परफॉर्म कर चुके हैं. इसके पहले 2011, 2017 और 2019 में भी पिटबुल के इंडिया में शोज देखने को मिले. पिटबुल के शोज के लिए उनके फैंस में हमेशा ही एक्साइटमेंट देखने को मिलती है और उनके शोज में भी भारी भीड़ आती है. देखने वाली बात होगी कि इस बार पिटबुल के शोज में कितनी भीड़ आती है?
यह भी पढ़ें- Thamma को चौथे दिन बड़ा झटका, Deewaniyat का कैसा हाल? जानें लेटेस्ट कलेक्शन
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines