Phone Bhoot Box Office Collection Day 5: कैटरीना कैफ की फिल्म जीत रही फैंस का दिल

Phone Bhoot Box Office Collection Day 7: फोन भूत की रफ्तार भी पड़ रही धीमी, इतनी हुई कमाई

Phone Bhoot Box Office Collection Day 7: फोन भूत की रफ्तार भी पड़ रही धीमी, इतनी हुई कमाई

मुंबई: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi), और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) स्टारर फिल्म “फोन भूत” सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। 4 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की। मगर इसके बाद इसे जोर पकड़ता देखा जा रहा है और ये हर रोज एक करोड़ के ऊपर की कमाई करने में सफल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Phone Bhoot Box Office Collection Day 5

फिल्म “फोन भूत” की कुल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.75 करोड़ – 2.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपए कमाए। वहीं तीसरे दिन ये आंकड़ा 3-3.50 करोड़ रहा। हालांकि, वीकेंड ये उम्मीद से कम का बिजनेस कर सकी। वहीं सोमवार को इसका कलेक्शन 1.36 करोड़ रहा। वहीं मंगलवार के केलक्शन पर नजर डालें तो, पांचवे दिन इसने 1.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद अब “फोन भूत” का टोटल कलेक्शन 10.69 करोड़ रुपए हो गया है।

कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, और ईशान खट्टर की फोन भूत के साथ दो और फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। इनमें जान्हवी कपूर की “मिली” (Janhvi Kapoor’s Mili ) और सोनाक्षी सिन्हा की “डबल एक्सएल” (Sonakshi Sinha’s Double XL ) शामिल है। इन तीनों में कैटरीना अभी आगे चल रही हैं।

विज्ञापन

‘फोन भूत’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। वहीं इस फिल्म को रितेश सिंधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। पहले इस फिल्म को पिछले साल रिलीज होना था। लेकिन कोविड-19 के चलते रिलीज डेट टाल दी गई। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कैटरीना कैफ एक भूत के रोल में नजर आएंगी। इसमें सिद्धांत और ईशान की जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ