परेश रावल आखिरकार ‘हेरा फेरी 3’ में वापसी कर चुके हैं और ये उन सभी फैन्स के लिए खुशी की बात है जो सालों से बाबूराव, श्याम और राजू (अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी) की जोड़ी को फिर से स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे थे। इस बार तीनों के साथ हेरा फेरी के पहले डायरेक्शन प्रियदर्शन भी लौट रहे हैं, जिससे फैन्स की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि परेश रावल कई और हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं? इतना ही नहीं अक्षय, सुनील और परेश की तिकड़ी एक और आने वाली कॉमेडी फिल्म सीरीज में भी साथ नजर आएगी। आइए एक नजर डालते हैं उन कॉमेडी फिल्मों पर जिनका हिस्सा परेश रावल रह चुके हैं और जिन्हें आप अभी ऑनलाइन देख सकते हैं।
‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’
परेश रावल ने ‘हेरा फेरी’ में बाबूराव गणपतराव आप्टे का किरदार निभाकर इस रोल को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। उनकी और अक्षय-सुनील के साथ केमिस्ट्री इतनी पसंद की गई कि इसका सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ बनाया गया। इसका अंत सस्पेंस से भरा था जिससे अब ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
‘वेलकम’, ‘वेलकम बैक’ और आने वाली ‘वेलकम टू द जंगल’
‘वेलकम’ में परेश रावल ने अक्षय कुमार के सीधे-सादे चाचा का रोल निभाया था। इसके सीक्वल ‘वेलकम बैक’ में वो जॉन अब्राहम के चाचा बने। अब यह तिकड़ी एक बार फिर ‘वेलकम टू द जंगल’ में साथ आने वाली है, जो इस फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म है।
गोलमाल: फन अनलिमिटेड
‘गोलमाल’ की पहली फिल्म में परेश रावल ने एक अंधे बुज़ुर्ग का रोल किया था, जिसकी पत्नी के साथ नोकझोंक ने खूब हंसाया। ये वही फिल्म है जिससे रोहित शेट्टी की हिट गोलमाल सीरीज की शुरुआत हुई थी।
‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘दीवाने हुए पागल’
भले ही इन दोनों फिल्मों को आधिकारिक फ्रेंचाइज न कहा गया हो, लेकिन इनका टोन और स्टाइल काफी मिलता-जुलता था। दोनों में परेश रावल की कॉमेडी टाइमिंग कमाल की थी और इन्हीं रोल्स के लिए उन्हें काफी तारीफ भी मिली।
‘हंगामा’ और ‘हंगामा 2’
‘हंगामा’ में राधेश्याम तिवारी का रोल परेश रावल के सबसे मजेदार किरदारों में गिना जाता है। उनकी पत्नी के साथ नोकझोंक और गलतफहमियों ने फिल्म को हिट बना दिया। बाद में ‘हंगामा 2’ आई, जिसमें उन्होंने वही रोल दोहराया, लेकिन यह फिल्म पहले जैसी हिट नहीं हो सकी।
ये भी पढ़ें- Maalik Trailer Release: रौब, रोमांस, एक्शन और दर्दभरी चीख तक… दिखा राजकुमार राव का खूंखार अवतार
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
20 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines