Diljit Dosanjh Concert In Delhi: सिंगर दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कॉन्सर्ट होना है जिसके लिए उन्हें इजाजत नहीं मिली थी. सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए दिल्ली पुलिस ने दिलजीत को कॉन्सर्ट करने से रोका था. लेकिन, अब दिलजीत के AURA India Tour कॉन्सर्ट के लिए उन्हें अनुमति मिल चुकी है. पुलिस की तरफ से त्योहारों के बीच सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और कानून व्यवस्था की दिक्कतों का हवाला दिया गया था. अब बुकमायशो की टीम ने यह साफ कर दिया है कि दिलजीत का शो रद्द नहीं हुआ है. आयोजकों ने दिल्ली पुलिस के साथ बैठक कर ट्रैफिक और भीड़ जैसे मुद्दों पर बात की, डिटेल्ड प्लान शेयर किया और कार्यक्रम की अनुमति ले ली है.
बुकमायशो पर दिलजीत के कॉनसर्ट की टिकटें लाइव हो चुकी हैं और यह कंफर्म कर दिया गया है कि दिलजीत का शो कहेनुसार 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ही होगा. बुकमायशो की टीम का कहना है कि वह दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी ताकि कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. फैंस लंबे समय से इस असमंजस में थे कि शो होगा या नहीं और अब फैंस की कंफ्यूजन दूर कर दी गई है.
दिलजीत ने शेयर किया था वीडियो
कॉन्सर्ट रद्द होने पर दिलजीत ने अपनी टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया था और पंजाबी में कहा था कि “जब भी आपको कोई पीछे खींचने की कोशिश करता है या आपके काम को बर्बाद करने की कोशिश करता है तो असल में आपके अंदर और ज्यादा ताकत आ जाती है. कई बार ऐसा होता है कि कोई काम हमारे लिए बना ही नहीं होता क्योंकि हमारे लिए उससे भी बेहतर कुछ इंतजार कर रहा होता है. इसलिए हमें उस चीज पर ध्यान देना चाहिए जो हमारे लिए बेहतर साबित हो सकती है. अगर आज आप किसी वजह से परेशान हैं या आपके रास्ते में रुकावट आ रही है तो हो सकता है कि यह आपके भले कि लिए ही हो. भविष्य में आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला हो और उसके लिए आपको मजबूत बनाया जा रहा हो. दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है ईश्वर की मर्जी से हो रहा है.”
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
2 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
22 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines