Peddi Box Office Report: सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ इन दिनों थिएटर्स में जमकर गदर मचा रही है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. यह मूवी 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने फिल्म की पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमे फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. मूवी ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये छापे थे. इतना ही नहीं फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितने का कारोबार किया है.
यह भी पढ़ें: सस्पेंस, क्राइम और डार्क कॉमेडी का खजाना हैं अनुराग कश्यप की ये 5 फिल्में, हर मूवी में मिलेगा धमाकेदार ट्विस्ट
‘पेद्दी’ ने तीसरे दिन कितने का किया कारोबार
साउथ सिनेमा की फिल्म ‘पेद्दी’ साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी में राम चरण और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.90 करोड़ की शानदार कमाई की थी. हालांकि, फिल्म को आज यानी 06 जून को रिलीज हुए 3 दिनों का समय हो चुका है और मूवी ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 19.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है.
यह भी पढ़ें: OTT पर छाई 34 साल पुराने कत्ल की खौफनाक कहानी, मां की हत्या का गवाह था 2 साल का बेटा
‘पेद्दी’ ने कुल कितने की कमाई की है?
आपको बता दें कि राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने तीन दिनों 116.36 करोड़ रुपये कारोबार किया गया है. फिल्म ने हिंदी भाषा में 7.31 करोड़ रुपये, तो वहीं कन्नड़ भाषा में 57 लाख और मलयालम भाषा में 13 लाख रुपये और तमिल भाषा में 93 लाख रुपये छापे हैं. इस मूवी ने तेलुगु भाषा में 107.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ ने दुनियाभर में 180 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines