Payal Rohatgi Top Controversies: पॉपुलर एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) अब पर्दे पर कम ही नजर आती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं से पायल कुछ ऐसी टिप्पणी कर देती हैं जिसकी वजह से अक्सर पहले विवाद होता और फिर वो मुश्किलों में फंस जाती हैं। चाहे बॉलीवुड हो या सामाजिक और राजनितिक मुद्दे हर चीज़ पर पायल रोहतगी अपनी राय बड़े दमदार तरीके से रखती हैं और उनकी पूरी कोशिश होती है कि लोग उनसे इन्फ्लुएंस हो जाएं। इसी चक्कर में कई बार उन्हें मुसीबत का भी सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर जानते हैं उनकी कुछ मशहूर कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में।
बॉलीवुड स्टार्स पर टिप्पणी
पायल रोहतगी को कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रोल करते हुए देखा गया है। एक्ट्रेस ने तो कंगना रनौत तक से पंगा लेने से पहले एक बार भी नहीं सोचा था। वहीं, जब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी तब पायल ने कई बॉलीवुड स्टार्स को निशाने पर लिया था। खैर काफी दिनों से अब उन्होंने ये सब करना बंद कर दिया है।
नेहरू वीडियो कंट्रोवर्सी
पायल रोहतगी ने साल 2019 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो ज़ारी किया था। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। दरअसल, अपने इस वीडियो में पायल ने नेहरू और गांधी परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी दी थी। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद हर तरफ बवाल हो गया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार तक कर लिया था। हालांकि, बाद में पायल को जमानत पर छोड़ दिया गया।
सती प्रथा पर ट्वीट
एक्ट्रेस ने एक बार सती प्रथा और राजा राममोहन राय को लेकर भी कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया था जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गई थीं। अपने इस विवादित ट्वीट में पायल ने कहा था कि ‘राजा राममोहन राय अंग्रेजों के चमचे थे। अंग्रेजों ने राजा राममोहन राय का इस्तेमाल सती प्रथा को बदनाम करने के लिए किया। सती प्रथा देश में जरूरी नहीं थी। बल्कि मुगल शासकों द्वारा हिंदू महिलाओं को वेश्यावृत्ति से बचाने के लिए इस प्रथा को लाया गया था।’ एक्ट्रेस के इस बयान बाद उन्हें अपने खिलाफ विरोध प्रदर्शन का भी सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines