Payal Rohatgi Sangram Singh: ‘बिग बॉस’ और ‘लॉक अप’ फेम पायल रोहतगी बीते दिन से एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने जब से सोशल मीडिया पर पैसों की मदद मांगी है वो जमकर ट्रोल हो रही हैं। इंडस्ट्री में इतने साल से काम करने के बावजूद एक्ट्रेस को पिता के इलाज के लिए लोगों के सामने हाथ फैलाने पड़े। पायल रोहतगी ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं और उनके इलाज के लिए वो पैसों का बंदोबस्त नहीं कर पा रही हैं।
पायल के पिता के इलाज के लिए संग्राम ने लोगों से मांगी मदद
एक्ट्रेस ने अब क्राउड फंडिंग शुरू की है। उन्होंने सारी डिटेल्स शेयर करते हुए फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वो उनके खाते में पैसे भेजें और इसके बदले में उन सभी को पूरी मेडिकल फाइल ईमेल पर भेज सकती हैं। आपको बता दें, इस क्राउड फंडिंग में पायल को उनके पति और मशहूर इंडियन रेसलर संग्राम सिंह से भी मदद मिली है। एक्ट्रेस की तरह संग्राम सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने ससुर के लिए पैसों की मदद मांगी। संग्राम के इस पोस्ट पर पहले पायल रोहतगी ने पति पर खूब प्यार लुटाया था।
पायल ने पति को ही किया ट्रोल
पायल ने पति के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था, ‘थैंक्यू डिअर हसबैंड।’ वहीं, अब कुछ ऐसा हो गया है जिसके बाद पायल अपने पति पर सरेआम भड़कती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ही संग्राम को ताना मार दिया है। आपको बता दें, पायल को खूब ट्रोल किया जा रहा था, जिसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘मेरे पति स्पोर्ट्स मिनिस्टर से मिलने जाते हैं और ट्रोल फैक्ट्री मुझे निशाना बनाना चाहती है। उम्मीद है कि पति अपने वेंचर कैपिटलिस्ट का पता लगा लेंगे।’
पायल ने गुस्से में शेयर किया वीडियो
यह भी पढ़ें: Hina Khan का कैंसर ने क्या कर दिया हाल? एक हाथ में यूरिन और एक में दिखा…
सोशल मीडिया पर पति को ताना मारती दिखीं पायल रोहतगी
इसके बाद अब पायल का एक और चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। इंस्टाग्राम पर पति संग्राम सिंह को टैग करते हुए पायल ने उनसे कहा है कि वो अपने सो कॉल्ड कॉन्टेक्ट्स से डोनेट करने के लिए कहें। वीडियो में पायल कह रही हैं, ‘पापा का अकाउंट नंबर तुम्हें पता है ना? प्लीज डोनेट! अपने दोस्तों को बोलो डोनेट करें, सो कॉल्ड अमीर दोस्तों को, उनकी कंपनी में CSR है, चैरिटी का अकाउंट है ना? तो उनको बोलो पापा के अकाउंट में डोनेट करें, ठीक है? मेरे पिता को कम्फर्टेबल होने दो। थैंक्यू, क्योंकि उनके सिर के ऊपर कभी डेवलपमेंट फंड आ जाता है, कभी रिपेयर फंड आ जाता है, कभी मेडिकल बिल्स आ जाते हैं। तो अगर मेरे पापा को इतना स्ट्रेस हो रहा है, तो आप लोग जो इतने बड़े-बड़े लोग हो, बड़े-बड़े लोगों के साथ उठते-बैठते हो, तो मेरे पापा की मदद कर दो! क्या बड़ी बात है?’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines