Payal Malik Left Home Video Viral: बिग बॉस ओटीटी 3 को उसका विनर मिल गया है। जी हां, शो के तीसरे सीजन की विजेता सना मकबूल रही हैं। इस बार के सीजन में यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ गए थे। हालांकि पायल मलिक शो से बहुत पहले ही बाहर हो गई थीं और बाहर आते ही पायल ने ऐलान कर दिया था कि वो अरमान से तलाक लेने वाली हैं। इस बीच पायल मलिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अरमान का घर छोड़कर जाती नजर आ रही हैं।
पायल ने छोड़ा घर?
दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर अरमान, कृतिका और पायल का मुद्दा बेहद गर्म है और ये एक हॉट टॉपिक बना हुआ है। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें पायल मलिक गुस्से से लाल नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल बहुत गुस्से में हैं और वो अपना बैग लेकर अरमान का घर छोड़कर जा रही हैं। वीडियो में अरमान पायल को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
कृतिका ने पायल को रोका
साथ ही कृतिका भी पायल को रोकने के लिए आती हैं, लेकिन पायल अपनी जिद पर अड़ी होती हैं कि नहीं वो घर छोड़कर जाएंगी। हालांकि इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो बेहद पुराना है और अरमान और पायल के शॉर्ट वीडियो का हिस्सा है, लेकिन अब जब इन तीनों के अलग होने की खबरें आई, तो ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया।
क्यों घर छोड़कर जा रही पायल?
सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अरमान कह रहे हैं कि पायल काम वाली के चक्कर में परेशान हो रही हैं। इस वीडियो में अरमान और कृतिका दोनों पायल को मनाते नजर आ रहे हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि जैसे पायल ने ना मानने की कसम ही खा ली है। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब कोई मुद्दा इतना गरमाया है और इसके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाते हैं और ऐसा ही अब अरमान और पायल के इस वीडियो के साथ हो रहा है। हालांकि यूजर्स ने पायल के अरमान को तलाक देने के ऐलान पर कहा था कि वो ये सब व्यूज के लिए कर रही है।
यह भी पढ़ें- Armaan Malik का बीवी से डिवोर्स क्या पहले से था प्लांड? Kritika बोलीं- बिग बॉस पहले से…
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
35 mins agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 hr agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
5 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
7 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
8 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
9 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines