हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Armaan Malik से तलाक का फैसला लेने के बाद फूट-फूटकर रोईं Payal, क्या छोड़ देंगी पति का घर? बहन आई लेने

Payal Malik Armaan Malik Divorce Rumours: पायल मलिक ने फैंस को एक और बड़ा झटका दे दिया है। पति से तलाक लेने की अनाउंसमेंट के बाद अब उनका एक और व्लॉग सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Payal Malik Armaan Malik Divorce Rumours

Payal Malik Armaan Malik Divorce Rumours: पायल मलिक ने बीते दिन एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। पायल ने अपने व्लॉग में अनाउंस किया कि वो पति से तलाक लेकर अलग होने वाली हैं। अरमान मलिक बिग बॉस के घर के अंदर  हैं और अपना गेम खेल रहे हैं वहीं पायल बाहर आने के बाद पति से अलग होने के प्लान बना रही हैं। अब तो वो खुलकर बोल चुकी हैं कि गोलू और अरमान के बाहर आने के बाद वो अरमान से अलग हो जाएंगी।

पायल ने पक्का किया तलाक का इरादा

अब पायल का नया व्लॉग सामने आया है। इसमें अब उन्होंने अगला अपडेट दिया है। ट्रोलिंग से तंग आकर पायल मलिक टूट गई हैं और जिंदगी में चल रही उथल-पुथल के बाद अब वो फूट-फूटकर रोते हुए नजर आई हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में पायल ने फिर से अपनी पर्सनल लाइफ और तलाक के फैसले पर बात की है। अब पायल ने कहा है कि उनका इरादा पक्का है और वो बच्चों को वो सब नहीं सुनने देंगी जो वो सुन रही हैं।

यूट्यूब छोड़ देगी अरमान मलिक की फैमिली?

पायल का दावा है कि अरमान जब घर आएंगे तो वो तीनों साथ में बैठकर फैसला लेंगे। या तो पायल अलग होंगी या फिर कृतिका। पायल ने ये भी कहा नहीं तो हम कहीं और शिफ्ट हो जाएंगे जहां हमें कोई न जानता हो। हो सकता है कि हम यूट्यूब भी छोड़ दें। इतना ही नहीं अब हो सकता है कि पायल अपने पति का घर छोड़कर चली जाएं। दरअसल, इस व्लॉग में दिखाई दे रहा है कि उनकी बहन उनसे मिलने आई है और व्लॉग का टाइटल है, ‘पायल की बहन आई उसे लेने।’ बता दें, ये पायल की सगी बहन नहीं है बल्की पड़ोसी है, जो न सिर्फ उनकी दोस्त है बल्कि बहन से बढ़कर बन चुकी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘Hardik भाई 5 लाख वापस लो…’ Natasa Stankovic संग तलाक के बाद फैंस ने की खास डिमांड

क्या पति का घर छोड़ रही हैं पायल?

अब वो पायल को कहती दिख रही हैं कि वो घर छोड़कर उनके साथ चलें। वो महिला कहती है कि पायल यहां नहीं रहेगी पायल मेरे साथ मेरे घर जाएगी। अब उनका ये बयान सुनकर तो ऐसा लग रहा है कि पायल ये शादी तोड़ने या पति का घर छोड़ने के लिए पति के वापस आने का भी इंतजार नहीं करेंगी। अब इस कंट्रोवर्सी के चलते उनका ये व्लॉग कुछ ही घंटों में काफी वायरल हो गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola