Payal Malik Controversies: पायल मलिक इस वक्त काफी कंट्रोवर्सी में फंसी हुई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मां काली के गेटअप में नजर आती हैं। इस वीडियो पर ऐसा विवाद हुआ कि उन्हें ना सिर्फ वीडियो डिलीट करना पड़ा, बल्कि सबके सामने माफी तक मांगनी पड़ी। पायल मलिक को इस दौरान सजा के तौर पर लंगर में बर्तन मांजकर सेवा देने के लिए भी कहा गया था। उन्होंने पूरे दिल के साथ माफी मांगी और सेवा दी। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके इमोशनल होते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने से पहले भी पायल मलिक कई बार कंट्रोवर्सी में फंस चुकी हैं।
पॉलीगेमी
पायल मलिक इसलिए फेमस हैं क्योंकि उनके पति अरमान मलिक ने उन्हें बिना तलाक दिए, उन्हीं की बेस्ट फ्रेंड कृतिका मलिक से शादी कर ली। पायल ने इसके बावजूद अरमान को तलाक नहीं दिया और वो अपनी सौतन के साथ एक ही छत के नीचे रह रही हैं। साथ ही दोनों के बीच बहनों जैसा रिश्ता है। ऐसे में पायल पर पॉलीगेमी को सपोर्ट करने का आरोप है।
विशाल पांडे पर आरोप
पायल मलिक अपने पति और सौतन के साथ बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी थीं। शो से बाहर होने के बाद वो एक एपिसोड में नजर आई थीं। उन्होंने विशाल पांडे के एक स्टेटमेंट को कुछ इस तरह से सबके सामने पेश किया था कि अरमान ने विशाल को नेशनल टीवी पर थप्पड़ जड़ दिया था। पायल ने विशाल के कृतिका के लिए किए कमेंट ‘भाभी अच्छी लगती है’ को गलत तरह से पेश किया था और उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
तलाक का ड्रामा
पायल मलिक ने बिग बॉस ओटीटी से बाहर आने के बाद ट्रोलिंग देखते हुए ये ड्रामा किया था कि वो अरमान को तलाक देने वाली हैं। उन्होंने रोते हुए वीडियो बनाए थे और ये ऐलान कर दिया था कि जैसे ही अरमान और कृतिका शो से बाहर आएंगे, वो अपने बेटे के साथ घर छोड़कर चली जाएंगी। वो अरमान को तलाक दे देंगी और फिर अरमान अपनी दूसरी बीवी के साथ रहेंगे। हालांकि, ये तलाक कभी हुआ ही नहीं। ऐसे में लोगों ने उन पर पब्लिसिटी के लिए ड्रामा करने के आरोप लगाए।
यह भी पढ़ें: कब आएगा Bigg Boss 19 का प्रोमो? Salman Khan के शो में होंगी एक नहीं दो थीम
लीगल वाइफ
बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद जब पायल पर आरोप लगे, तो उन्होंने तंग आकर एक बयान में कह दिया था कि वो अरमान की लीगल वाइफ हैं। ऐसे में गलती उनकी नहीं कृतिका की है। उनके इस बयान पर भी काफी बवाल मचा था और आखिर में पायल को इस मामले में सफाई देनी पड़ गई थी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines