Bigg Boss 18 Confirmed Contestant: बिग बॉस 18 को लेकर लगातार नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं। ये शो अब जल्द ही शुरू होने वाला है और फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। हर दिन किसी नए सेलिब्रिटी को अप्रोच किए जाने की खबरें मिल रही हैं। अब तक कई सेलिब्रिटी के नाम सामने आ चुके हैं जो सलमान खान के शो में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच अब इस सीजन शो में शामिल होने वाले पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम भी रिवील हो गया है।
सलमान खान के शो में पहली एंट्री हुई कंफर्म!
खुद उस शख्स ने अब फैंस को बता दिया है कि वो शो में शामिल होने वाले हैं और मेकर्स ने उन्हें शो में एंट्री दे दी है। बता दें, अब जिनके शो में शामिल होने कि रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उन्हें आपने हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में देखा है। उन्होंने शो में रहते हुए और बाहर होने के बाद भी खूब लाइमलाइट बटोरी है। उन्हीं के चलते ये सीजन कंट्रोवर्सी में बना रहा और अब मेकर्स से पहले खुद फैंस को बिग बॉस में एंट्री की खबर देकर उन्होंने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं।
कौन है बिग बॉस 18 का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट?
बता दें, अब जिसकी बिग बॉस 18 में एंट्री कंफर्म हुई है वो पायल मालिक(Payal Malik) हैं। पायल ने अपने हालिया व्लॉग में खुद किस बात का खुलासा किया है कि वो शो में जा रही हैं। उन्होंने कृतिका को बताया कि वो बिग बॉस 18 में जा रही हैं और इसलिए अपना सामान पैक कर रही हैं। ये सुनकर कृतिका भी चौंक जाती हैं और फिर ये दोनों अपने आस-पास मौजूद लोगों को इस बारे में बताती हैं। हालांकि, कृतिका ये भी कहते हुए नजर आती हैं कि हम 40 दिन के लिए गए थे तू 3 महीने के लिए जा रही है।
यह भी पढ़े: मानसून में देखें बॉलीवुड की ये 5 रोमांटिक फिल्में, समा और भी लगेगा रंगीन
पायल ने खुद किया खुलासा
पायल ये भी बताती हैं कि पिछली बार सब जल्दबाजी में हुआ था तो कपड़ों को लेकर वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाई थीं, लेकिन इस बार वो पूरी तैयारी के साथ जाएंगी। इसके बाद पायल फैंस को बताती हैं कि वो ज्यादा कपड़े लेकर नहीं जाएंगी क्योंकि वहां कपड़े रखने की ज्यादा जगह नहीं होती और वो फैले रहते हैं। बता दें, पायल ने जो व्लॉग शेयर किया है उसका टाइटल भी यही है- ‘बिग बॉस 18 जाने की तैयारियां शुरू।’ हालांकि, अभी उनकी एंट्री तब तक कंफर्म नहीं की जा सकती जब तक मेकर्स खुद इसे कंफर्म न कर दें क्योंकि ये पायल का व्यूज पाने के लिए पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है। इससे पहले भी इन्होंने अपने व्लॉग में ऐसा ही कुछ किया था। पहले उन्होंने कृतिका की एंट्री की खबर कंफर्म की थी और बाद में उसे मजाक कह दिया था।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines