क्या सच में हुई है Armaan Malik की चौथी शादी? Payal-Kritika Malik ने पोस्ट कर दिया जवाब

Armaan Malik Wifes React on Husband fourth wedding: यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर अरमान की चौथी शादी को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं।

Payal Malik, kritika Malik

Payal Malik, kritika Malik

विज्ञापन

Armaan Malik Wifes React on Husband fourth wedding: यूट्यूबर अरमान मलिक हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अरमान को अपनी दोनों बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ रहने पर अक्सर लोगों की तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। इन दिनों अरमान को लेकर चर्चा हो रही है कि उन्होंने चौथी शादी भी कर ली है। ऐसे हमारा नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज दावा कर रही हैं, जो खुद अरमान ने शेयर की हैं। हालांकि इन तस्वीरों पर अब अरमान मलिक की दूसरी और तीसरी बीवी ने रिएक्ट किया है।

अरमान की बीवियों ने दिया जवाब

दरअसल, पायल और कृतिका मलिक नाम के एक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में अरमान और लक्ष्य की एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें वो दोनों जिम में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि लोगों का काम है आपको जज करने का और हेटर्स से आपका घर नहीं चलता।

विज्ञापन
Payal Malik, kritika Malik

Payal Malik, kritika Malik

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने इस पर जमकर रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि नई बीवी। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये क्या नया मामला है। तीसरे यूजर ने लिखा कि कितनी शादी करेगा अरमान। एक और यूजर ने लिखा कि शायद इसके साथ खुश रहोगे। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा इस पेज पर एक और पोस्ट शेयर किया गया है।

अरमान और लक्ष्य की फोटो

इस पोस्ट में भी अरमान और लक्ष्य की जिम से फोटो शेयर की गई है। तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि फिट रहोगे, हिट रहोगे हैशटैग अरमान मलिक। इस पोस्ट पर भी यूजर्स ने खूब रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया पर सामने आई इन फोटोज को जिस पेज पर शेयर किया गया है, उसकी जिम्मेदारी News24 नहीं लेते है। इन दोनों पोस्ट से ये साफ है कि अरमान की चौथी शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

इस पेज पर ये पोस्ट एक दिन पहले यानी 25 अक्टूबर को शेयर की गई है, लेकिन इस पेज को खुद अरमान या उनकी दोनों बीवियां या फिर उनकी टीम हैंडल करती है या फिर ये कोई फर्जी पेज है। इसको लेकर कोई दावा News24 नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर यही चर्चा हो रही है कि अरमान के बाद अब उनकी दोनों बीवियों ने भी अपने पति की चौथी शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ