यूट्यूबर Payal Gaming ने लिया लीगल एक्शन, डीपफेक वीडियो के मामले में दर्ज कराई FIR

Payal Gaming Viral Video: यूट्यूबर पायल धरे ने डीपफेक वीडियो को बनाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है. पायल गेमिंग ने महाराष्ट्र साइबर विभाग में इस मामले पर एफआईआर दर्ज करा दी है. चलिए आपको भी बताते हैं साइबर विभाग ने क्या कहा?

Payal Gaming Viral Video

पायल गेमिंग की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

Payal Gaming Viral Video: यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर पायल धरे उर्फ पायल गेमिंग इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं. हाल ही में इंफ्लुएंसर की डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसके बाद से वो सुर्खियों में आ गई हैं. अब पायल ने इस मामले पर लीगल एक्शन लिया है. पायल धरे से जुड़े डीपफेक मामले पर महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इंफ्लुएंसर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है. वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इस मुद्दे पर क्या-कुछ कहा है?

पायल ने दर्ज कराई FIR

सोशल मीडिया पर पायल गेमिंग का डीपफेक वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तभी से पायल चर्चाओं में आ गईं. हालांकि पायल ने क्लियर करते हुए बताया था कि ये वीडियो उनको बदनाम करने के लिए अपलोड किया गया है और ये फेक वीडियो है. इसी के चलते पायल ने महाराष्ट्र साइबर विभाग में शिकायत दर्ज कराई और अब पायल की शिकायत पर एक्शन लेते हुए विभाग ने इस डीपफेक मामले पर एफआईआर दर्ज कर ली है.

क्या बोलीं साइबर विभाग की टीम?

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने बताया है कि पायल का वीडियो सच में एक डीपफेक वीडियो ही है. तकनीकी टीम वीडियो की फॉरेंसिक जांच में जुट गई. जांच में सामने आया है कि एआई से ही वीडियो को तैयार किया गया है. इस वीडियो को जानबूझकर गलत तरीके से तैयार किया गया है. पुलिस ने अब उन सभी पर कार्रवाई शुरू कर दी है जिन्होंने इस वीडियो को बनाया है और सोशल मीडिया पर शेयर करके फैलाया है.

साइबर विभाग ने दिया सर्टिफिकेट

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने एक सर्टिफिकेट भी जारी किया है जो पायल धरे को सौंपा गया है. जिसमें साफ-साफ लिखा है कि पायल का ये वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और डीपफेक की मदद से बनाया गया है. साइबर विभाग की टीम अब ये पता लगाने में जुट गई है कि ये वीडियो आखिरकार किस जगह से बनाया गया है और किन लोगों ने इसे तैयार करके सोशल मीडिया पर फैलाया है. बता दें जब पायल का ये डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था तभी उन्होंने ने ऑफिशियल बयान जारी कर कहा था कि ये वीडियो एआई है और लोगों से अपील भी की थी कि इसे फैलाया नहीं जाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ