Pax Jolie-Pitt Accident, Angelina Jolie Son Health Update: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली के बेटे पैक्स थिएन जोली-पिट (Pax Thien Jolie-Pitt) का हाल में भंयकर एक्सीडेंट हुआ था। इस सड़क दुर्घटना में पैक्स को काफी चोटें आई थीं। वहीं, अब पैक्स को लेकर एक और बड़ा अपडेट आ रहा है, जिसके बाद एक तरफ फैंस खुश हैं, लेकिन दूसरी ओर मायूस भी हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है ये नया अपडेट?
ICU में थे पैक्स
सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पैक्स कई दिनों से आईसीयू में थे। हालांकि अब पैक्स आईसीयू ये बाहर आ गए हैं, लेकिन उनको पूरी तरह के ठीक होने में अभी वक्त लगेगा। पैक्स धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं और फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि आईसीयू से बाहर आने के बाद भी उन्हें अभी मेडिकल ट्रीटमेंट लेना होगा।
मेडिकल ट्रीटमेंट लेंगे एंजेलिना जोली के बेटे
दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि भले ही पैक्स आईसीयू से बाहर आ गए हैं, लेकिन अभी भी पैक्स को फिजिकल थेरेपी लेनी होगी। गौरतलब है कि पैक्स को इस हादसे में गंभीर चोटें आई थीं, ऐसे में उनके घाव भरने में टाइम लगेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इस हादसे के दौरान पैक्स ने हेलमेट नहीं पहना था और इसकी वजह से उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब पैक्स को लेकर कहा गया कि वो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। जी हां, पैक्स को अक्सर बाइक पर बिना हेलमेट के देखने की खबरें आती रहती हैं।
बेहद भयानक था हादसा
बता दें कि पहले तो इस घटना को लेकर कहा गया कि पैक्स को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं और वो ठीक हैं, लेकिन घटना के फोटोज सामने आने के बाद साफ हो गया कि हादसा कितना बड़ा था। बताते चलें कि हाल ही में पैक्स एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे।
पैक्स को ठीक होने में लगेगा टाइम
उनकी ई-बाइक और एक कार के बीच तेज टक्कर हुई थी, जिसने भी इस घटना को देखा, तो कहा कि पैक्स की ऑन द स्पॉट जान चली गई है। पैक्स की बाइक और कार की टक्कर बहुत तेज थी। हालांकि अब पैक्स पहले से ठीक हैं, लेकिन अभी भी उन्हें आराम करना होगा और फिजिकल थेरेपी लेनी होगी, तभी जाकर पैक्स पूरी तरह से ठीक हो पाएंगे।
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande गुस्से से किस पर हुईं लाल? किसी और की हरकत पर खुद हो गई ट्रोल
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines