EXCLUSIVE: अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगे Pawandeep Rajan? सिंगर की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट क्या?
Author: Nancy Tomar
May 13, 2025 05:07 PM IST
पॉपुलर शो इंडियन आइडल 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन का हाल ही में भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे के बाद सिंगर की कई सर्जरी हुई और वो अभी भी हॉस्पिटल में हैं। पवन इस वक्त अस्पताल टीम की देखरेख में हैं। इस बीच अब उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आया है। आइए जानते हैं कि कितने दिन में पवन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल जाएगा?
कब डिस्चार्ज होंगे पवन?
दरअसल, हाल ही में अस्पताल ने सिंगर पवनदीप की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है। न्यूज24 से खास बातचीत करते हुए अस्पताल के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अभी पवनदीप की हालत पहले से बैटर है और वो रिकवर कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने पवन के डिस्चार्ज पर बात करते हुए कहा कि पवन ठीक हो रही हैं और 2 से 3 दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
View this post on Instagram
---विज्ञापन---
आर्थोपेडिक्स टीम की देखरेख में हैं सिंगर
इसके अलावा उन्होंने बताया कि पवन अभी आर्थोपेडिक्स टीम की देखरेख में हैं और उनकी हालत अभी स्थिर है और धीरे-धीरे पहले से बेहतर हो रही है। साथ ही पवन की फिजियोथेरेपी भी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि 5 मई को पवनदीप गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, इस दुखद हादसे में पवनदीप को गंभीर चोटें आई थी।
पवन की कार का एक्सीडेंट
जानकारी की मानें तो सिंगर कार से उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रहे थे और उनके कार ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। नींद के चलते कार का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते पवन की कार हाईवे पर सामने खड़े कैंटर से जा टकराई थी। इसके बाद गंभीर हालत में सिंगर को अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां पर उनका इलाज शुरू किया गया था और बाद में उन्हें नोएड़ा रेफर कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- Cannes 2025 में किन चीजों पर बैन, 78वें फिल्म फेस्टिवल के नए नियम क्या?