पॉपुलर शो इंडियन आइडल 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन एक्सीडेंट के बाद से ही अस्पताल में एडमिट हैं। हालांकि, डॉक्टर्स लगातार पवन की हालत पर नजर रखे हुए हैं। इस बीच अब पवन का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आया है, जिसमें बताया गया है कि पवन को अभी और अस्पताल में रहना होगा और उन्हें अभी हॉस्पिटल से छुट्टी नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं कि सिंगर की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट क्या है?
क्या है पवन का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट?
पवनदीप राजन के लेटेस्ट हेल्थ अपडेट की बात करें तो न्यूज24 से खास बातचीत करते हुए अस्पताल के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अभी पवनदीप की हालत पहले से बैटर है और वो रिकवर कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने पवन के डिस्चार्ज पर बात करते हुए कहा कि पवन ठीक हो रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलेगी।
कब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे पवनदीप?
अस्पताल के मीडिया प्रभारी ने पवन के डिस्चार्ज पर कहा कि सिंगर को इस सप्ताह तो नहीं लेकिन अगले हफ्ते उनका डिस्चार्ज प्लान किया जाएगा। पवन अभी आर्थोपेडिक्स टीम की देखरेख में हैं और उनकी हालत अभी स्थिर है और धीरे-धीरे पहले से बेहतर हो रही है। साथ ही पवन की फिजियोथेरेपी भी शुरू हो गई है।
5 मई को हुआ था पवन का एक्सीडेंट
गौरतलब है कि 5 मई को पवनदीप गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, इस दुखद हादसे में पवनदीप को गंभीर चोटें आई थी। सिंगर कार से उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रहे थे और उनके कार ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। नींद के चलते कार का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते पवन की कार हाईवे पर सामने खड़े कैंटर से जा टकराई थी। हालांकि, अब देखना होगा कि पवन के डिस्चार्ज में और कितना समय लगता है?
यह भी पढ़ें- Nancy Tyagi का Cannes 2025 लुक देखा क्या? ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में छाईं फैशन इंफ्लूएंसर
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines