Indian Idol विनर Pawandeep Rajan की हालत क्रिटिकल, दोस्त के बयान से मिला हिंट!

इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई हैं। उनकी दोस्त और इंडियन आइडल 12 की सेकंड रनर अप रही सायली ने उनके परिवार से बात की है। चलिए आपको बताते हैं सिंगर के हेल्थ के बारे में।

Pawandeep Rajan Health is Critical Still in ICU

Pawandeep Rajan Health is Critical Still in ICU

इंडियन आइडल 12 के विजेता और फेमस सिंगर पवनदीप राजन के साथ हुए कार एक्सीडेंट ने उनके फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। सोमवार तड़के अहमदाबाद में हुए इस हादसे में पवनदीप को गंभीर चोटें आई हैं और वो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी जा रही हैं। वहीं इंडियन आइडल 12 की दूसरी रनर-अप सायली कांबले ने उनके परिवार से बातचीत कर ताजा जानकारी शेयर की है।

विज्ञापन

सायली कांबले ने तोड़ी चुप्पी

इंडियन आइडल 12 में सायली कांबले, जो पवनदीप की करीबी दोस्त रहीं हैं, उन्होंने जूम से बातचीत में बताया कि उन्होंने पवनदीप के परिवार से बात की है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि उन्हें फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर करने की इजाजत नहीं है, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि वो पवनदीप की सलामती की दुआ कर रही हैं। सायली की प्रतिक्रिया से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिंगर की हालत गंभीर है और परिवार इस समय किसी भी अफवाह से बचना चाहता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)

वायरल वीडियो से फैंस को लगा झटका

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पवनदीप अस्पताल में दर्द से कराहते हुए नजर आ रहे हैं। डॉक्टर्स उन्हें ट्रीट कर रहे हैं और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है। फैंस इस वीडियो को देखकर काफी इमोशनल हो गए हैं और लगातार उनकी सलामती की कामना कर रहे हैं। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #PrayForPawandeep ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन

कई शो जीत चुके हैं पवनदीप

पवनदीप राजन कोई साधारण सिंगर नहीं हैं। उन्होंने 2015 में ‘द वॉयस इंडिया’ जीतकर इंडस्ट्री में कदम रखा था और वहीं से उनके म्यूजिक करियर की असली शुरुआत हुई। उस समय उनके मेंटर थे फेमस गायक शान। इस शो के विजेता के तौर पर उन्हें न केवल एक ट्रॉफी मिली थी बल्कि 50 लाख रुपये की इनामी राशि और एक कार भी दी गई थी।

इसके बाद 2021 में पवनदीप ने इंडियन आइडल 12 में हिस्सा लिया और वहां भी अपनी आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर फिनाले में जीत दर्ज की। उन्होंने अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, निहाल तौरो और शनमुखा प्रिया जैसे शानदार कंटेस्टेंट्स को पछाड़ कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस शो में उन्हें ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये और एक नई कार इनाम में मिली थी।

विज्ञापन

फैंस कर रहे दुआ

पवनदीप के इस एक्सीडेंट से न सिर्फ फैंस बल्कि संगीत जगत भी हैरान है। अभी तक किसी बड़े सिंगर या म्यूजिक डायरेक्टर की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि जैसे-जैसे स्थिति साफ होगी, पवनदीप के लिए दुआओं का कारवां और बढ़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ