Jyoti Singh Crying Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह इन दिनों चुनावी प्रचार में बिजी हैं. ज्योति सिंह अपने चुनावी प्रचार के दौरान के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. इस बीच पवन सिंह की वाइफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं. ज्योति सिंह का ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया है.
रोती हुई नजर आईं ज्योति सिंह
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ज्योति रोती हुई नजर आ रही हैं और बार-बार अपने आंसू पोंछ रही हैं. इस वीडियो में ज्योति के साथ एक महिला भी नजर आ रही हैं और अपनी बात कह रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए ज्योति सिंह ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आप सब के सुख दुख में मुझे ढाल बन कर खड़े रहना है, हमें सता नहीं सेवा करनी है, सेवा समर्पण काराकाट.
यूजर्स ने किया सपोर्ट
ज्योति के इस वीडियो पर अब यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि दीदी प्लीज रोई मत. दूसरे यूजर ने लिखा कि टेंशन मत लीजिए भाभीजी, छठी मैय्या आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगी. तीसरे यूजर ने लिखा कि जनता ये विनती है कि ज्योति भाभी को वोट दें. एक और यूजर ने लिखा कि सब ठीक हो जाएगा भाभी.
क्या बोली पब्लिक?
इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि भाभीजी आपकी जीत होगी. एक अन्य यूजर ने कहा कि इस बार आपकी जीत पक्की. एक और यूजर ने कहा कि दीदी को बहुत तकलीफ हुई है. एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर मैं बिहार का होता तो पहला वोट मेरा आपको जाता. इस तरह से यूजर्स रोती हुई ज्योति को सपोर्ट कर रहे हैं.
पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में ज्योति
गौरतलब है कि एक तरफ ज्योति सिंह चुनावी मैदान में हैं और दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक ज्योति की पर्सनल लाइफ की चर्चा होती है. कुछ ही दिन पहले एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें ज्योति अपने पति पवन के घर गई थी और वहां पर पुलिस उन्हें पकड़ने आई थी.
यह भी पढ़ें- ‘अभी फिलहाल…’, क्या राजनीति के मैदान में उतरेंगी Akshara Singh?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines