Pawan Singh vs Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और पवन सिंह अक्सर आमने-सामने किसी ना किसी वजहों से आ जाते हैं. दोनों ही स्टार्स की अपनी फैन फॉलोइंग है. हर कोई अपने चाहने वाले को बेस्ट बताता है. दोनों के बीच कॉम्पिटिशन भी देखने के लिए मिलता है. ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों अपने-गाने भोजपुरी सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार सबसे दिलचस्प बात ये है कि दोनों के गाने का एक जैसा टाइटल है, जो कि वायरल होने लगा है. चलिए बताते हैं किस पर कितने व्यूज मिले हैं और किसे लोग बेस्ट बता रहे हैं.
कैसा है खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सॉन्ग ‘रंगबाज’?
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सॉन्ग ‘रंगबाज’ को बीते दिन ही खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. उनके वीडियो को महज एक ही दिन में दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, एक्टर का भोजपुरी गाना यूट्यूब पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इसमें काफी सिजलिंग सीन्स हैं. एक्ट्रेस प्रियंका राय, खेसारी के अपोजिट शानदार मूव्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं. गाने को खेसारी के साथ ही शिल्पी राज ने गाया है. इसके लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar में अक्षय खन्ना ने ‘भाबीजी घर पर हैं’ की एक्ट्रेस से खाए थे 7 थप्पड़, फिर भी लगाया था गले
खेसारी लाल यादव के भोजपुरी सॉन्ग ‘रंगबाज’ का वीडियो
इंटरनेट पर छाई पवन सिंह की ‘रंगबाजी’
इसके साथ ही पवन सिंह के भोजपुरी सॉन्ग ‘राजा रंगबाज’ के बारे में बात की जाए तो इसमें पावरस्टार की रंगबाजी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस गाने पर खूब रील वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. हालांकि, पवन सिंह के गाने को एक दिन में करीब डेढ़ मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और ये यूट्यूब पर 12वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. ये एक रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग है, जिसे पवन सिंह के साथ ही खुशी तिवारी पर फिल्माया गया है. लोग पवन सिंह की रंगबाजी को काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने को पवन के साथ ही खुशी कक्कड़ ने गाया है. इसके लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं.
यह भी पढ़ें: सलमान खान के भाई संग किया डेब्यू, फिर इंडस्ट्री से हुईं गायब, मां बनने के बाद झेला डिप्रेशन; पहचाना कौन?
पवन सिंह के भोजपुरी सॉन्ग ‘राजा रंगबाज’ का वीडियो
व्यूज भले कम लेकिन, लोगों को पसंद आई पवन सिंह की रंगदारी
गौरतलब है कि व्यूज के मामले में तो खेसारी लाल का गाना ‘रंगबाज’ काफी वायरल हो रहा है, जिसे दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं लेकिन, दर्शकों को ज्यादा पसंद पवन सिंह की रंगदारी आ रही है. एक्टर के इस गाने पर खूब रील वीडियो बनाए जा रहे हैं. इंस्टाग्राम रील पर पवन सिंह का गाना ‘राजा रंगबाज’ काफी वायरल हो रहा है. इसके साथ ही कुछ लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि खेसारी लाल ने पवन सिंह का गाना चुरा लिया लेकिन, आपको बता दें कि दोनों गाने के टाइटल भले ही एक जैसे हैं मगर इनके सारे बोल अलग हैं.
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines