'भगवान लाइफ में हर खुशी...', Pawan Singh को किसे खोने का दुख? शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह सोशल मीडिया अक्सर कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। पवन सिंह ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जो बेहद इमोशनल है। ये पोस्ट पवन ने अपनी पहली वाइफ नीलम सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए शेयर किया है।

Pawan Singh
विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह सोशल मीडिया अक्सर कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। पवन सिंह के पोस्ट का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। पवन ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में पवन ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जो बेहद इमोशनल है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पवन ने ऐसा क्या शेयर किया है? तो आइए जानते हैं…

पवन सिंह ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, पवन सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक  पोस्ट शेयर किया है, जो बेहद इमोशनल है। ये पोस्ट पवन ने अपनी पहली वाइफ नीलम सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए पवन सिंह ने नीलम की फोटो शेयर की है। साथ ही जो कैप्शन लिखा है वो बेहद भावुक है। पवन सिंह ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मेरे जीवन की सबसे बड़ी क्षति।

Advertisment

आप मेरी लाइफ में थीं और हमेशा रहेंगी- पवन

इसके आगे पवन सिंह ने लिखा कि भगवान लाइफ में हर खुशी नहीं देते हैं। पवन ने लिखा कि आप मेरी लाइफ में थीं और हमेशा रहेंगी। ईश्वर आपको अपने श्री चरणों मे जगह दे। पवन के इस पोस्ट पर अब यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह दूसरी शादी कर चुके हैं और उनकी दूसरी वाइफ का नाम ज्योति सिंह है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

पवन सिंह ने पर्सनल लाइफ पर की थी बात

इतना ही नहीं बल्कि एक बार पवन सिंह,  शुंभाकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए थे। इस दौरान भी उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी पहली वाइफ को खोने का दुख है। उस दौरान पवन सिंह ने कहा था कि वो मेरी लाइफ में देवी मिली थी, मैंने उस देवी को खो दिया। पवन ने आगे कहा था कि अब पॉसिबल नहीं है कि वो देवी मुझे दोबारा मिलेगी और मुझे अब उम्मीद भी नहीं है। वो अब इस दुनिया में नहीं है… मैं बस इतना कह सकता हूं कि इस कंधे पर वो दाग लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ