Pawan Singh, Jyoti Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी वाइफ ज्योति सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक तरफ ज्योति और पवन की जुबानी जंग चल रही है, तो दूसरी ओर ज्योति सिंह अपने चुनावी सफर को लेकर चर्चा में हैं. ज्योति सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन इस बीच उन्होंने जनता के सामने ही मदद के लिए हाथ फैलाएं हैं.
ज्योति सिंह ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में ज्योति सिंह ने एक क्यूआर कोड शेयर किया है. साथ ही एक लंबा-चौड़ा पोस्ट में लिखा है. इस पोस्ट में ज्योति ने लिखा कि राम और कृष्णा जैसे अवतारियों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा था. मैं तो एक तुक्क्ष महिला हूं, जो विभिन्न दंसो को झेल करके भी कुछ लोगों द्वारा दोषी बताई जाती रही हूं.
क्या बोलीं ज्योति सिंह?
ज्योति ने आगे लिखा कि कुछ लोगों द्वारा मेरी आंखों के आंसू, मेरा विलाप, आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए तरसती मेरी आंखों में भी छल और नाटक दिखता है, लेकिन मेरे जैसे लाखों पीड़ितों की आवाज को सशक्त करने मैं काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रही हूं. मुझे अपार जन समर्थन मिल रहा है. चुनाव के इस मुहिम को और मजबूत करने में कृपया मेरी मदद करें और जो भी हो सके नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर अपना सहयोग राशि भेजें.
लोगों के सामने फैलाया दामन
पवन सिंह की वाइफ ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मैं बड़ी उम्मीद के साथ आंचल फैलाएं आपके द्वार खड़ी होकर के इसलिए बोल पा रही हूं क्योंकि मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं. पिछले चुनाव से आज तक मैंने काराकाट का दामन नहीं छोड़ा है. हमेशा आपके सुख-दुख की सहभागी रही हूं. आज अपनी बेटी आपसे मदद मांग रही है. ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिया है. कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि हमने इतने पैसे भेज दिए हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि जीत ज्योति की ही होगी.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 30 मिनट की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काटा था बवाल, 40 दिनों से OTT पर टॉप 10 में है शामिल
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines