हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Pawan Singh ने BJP के टिकट पर क्यों नहीं लड़ा चुनाव? लेटेस्ट इंटरव्यू में तोड़ी चुप्पी

Pawan Singh On BJP: पवन सिंह ने पहली बार बताया है कि उन्होंने भाजपा के टिकट पर पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से लोकसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ा था। बता दें कि सिंगर निर्दलीय चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन
Pawan Singh.

Pawan Singh On BJP: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह फिल्मों के साथ-साथ राजनीति को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। देश में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले भोजपुरी सुपरस्टार को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन राजनीति से उनका मोहभंग नहीं हुआ है। बता दें कि पहले पवन सिंह को भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया गया था लेकिन सिंगर बिहार के काराकाट से चुनाव लड़ना चाहते थे।

नतीजा ये हुआ कि उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया। अब भोजपुरी सुपरस्टार ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव क्यों नहीं लड़ा?

पवन सिंह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने कहा, ‘साल 2024 में मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं लोकसभा चुनाव लडूंगा। मुझे पटना से फोन आया कि भाजपा मुझे पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उतारना चाहती है। मैंने भी हामी भर दी लेकिन 24 घंटे के अंदर ऐसा माहौल बनाया गया जिसे मैं भी समझ नहीं पाया।’ सिंगर ने कहा, ‘मेरे गाने बंगाल वाली माल को लेकर काफी विवाद होने लगा। मुझे बताया गया कि आपके लिए अभी विचार किया जा रहा है कि मुझे आसनसोल सीट से उतारा जाएगा या नहीं।’

विज्ञापन

पवन सिंह ने आगे कहा, ‘अगर मुझे आसनसोल सीट से चुनाव नहीं लड़ना होता तो मैं पहले हामी नहीं भरता। बंगाल और बिहार का पुराना नाता रहा है। जो मैंने गाना गाया था, उसका चुनाव से क्या लेना-देना था?’ सिंगर ने आगे कहा, ‘कई सिंगर हैं, जिन्होंने इस तरह के गाने गाए हैं। मुझे समझ नहीं आया कि मेरे गाने का इतना मुद्दा क्यों बनाया गया। मुझपर आरोप लगे कि मैंने बंगाली औरतों का सम्मान नहीं किया। मैंने उनके खिलाफ गाना गाया है।’

यह भी पढ़ें : भाजपा मेरी हत्या करवा सकती है… फेमस सिंगर रॉकी मित्तल कौन? जिनके वीडियो ने मचाई सनसनी

विज्ञापन

सिंगर को लेकर आई थी झूठी खबर

बता दें कि पवन सिंह को लेकर खबर आई थी कि उन्हें बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ना था, लेकिन भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था। इसलिए उन्होंने भाजपा की सीट से चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया था। हालांकि अब पवन सिंह ने साफ किया कि उन्होंने अपनी मर्जी से चुनाव लड़ने से मना नहीं किया था, बल्कि उनके गाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था।

बता दें कि पवन सिंह इन दिनों अपने नए गाने ‘तू आई नहीं’ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ये गाना श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ का है, जो इस वक्त काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया है। इसके अलावा सिंगर का नया गाना ‘कजरा मोहब्बत वाला’ भी काफी पॉपुलर हो रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola