हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Pawan Singh का इस क्रिकेटर से है बेहद खास रिश्ता? जो अब बांग्लादेश के खिलाफ काटेगा गदर

Pawan Singh, Akash Deep: अक्सर कई खास मौकों पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह और टीम इंडिया के शानदार गेंदबाज आकाशदीप को एक साथ देखा जाता है। आखिर दोनों के बीच क्या रिश्ता है और दोनों को लेकर लोग क्या मानते हैं? आइए जानते हैं…

विज्ञापन
Pawan Singh, Akash Deep

Pawan Singh, Akash Deep: भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस वक्त इंटरनेट पर पवन सिंह और क्रिकेटर आकाश दीप के रिश्ते को लेकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच एक खास रिश्ता है। आइए जानते हैं कि आखिर पवन और आकाश दीप के बीच क्या कनेक्शन है?

पवन और आकाश के बीच क्या रिश्ता?

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज में युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप अपनी मेहनत से हर किसी की जुबान पर बने हुए हैं। हालांकि अगर पवन सिंह संग आकाश के रिश्ते या कनेक्शन की बात की जाए तो दोनों के बीच गहरी दोस्ती बताई जाती है। दोनों को कई खास मौकों पर एक साथ देखा भी जाता है। गौरतलब है कि इस साल हुए चुनाव के दौरान भी आकाश, पवन सिंह के लिए वोट मांगते नजर आए थे।

विवाद में पड़ गए थे आकाश

कहा जाता है कि इसके बाद से दोनों की दोस्ती और भी गहरी हो गई। माना जाता है कि पवन और आकाश का रिश्ता बेहद खास है और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। इसके साथ ही अगर आकाश के संग हुए बवाल की बात करें तो जब आकाश, पवन के लिए वोट मांगने गए थे, तो इस दौरान आकाश ने मंच पर भाषण भी दिया था और आकाश यही से विवादों में फंस गए थे।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जब काराकाट में एक चुनावी सभा के दौरान आकाश ने पवन सिंह के संग मंच शेयर किया, तो इस दौरान आकाश दीप को चुनाव आयोग ने रोहतास का स्वीप आइकॉन बनाया था, लेकिन आकाश को पवन का सपोर्ट करना भारी पड़ गया। किसी स्वीप आइकॉन का चुनाव में लड़ रहे किसी प्रत्याशी को सपोर्ट करने या फिर उनके लिए वोट मांगने को लेकर सवाल खड़े हो गए और आकाश विवाद में फंस गए थे।

टीम इंडिया के शानदार गेंदबाज

इन दिनों आकाश दीप भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश कर रहे हैं। कानपुर टेस्ट में अभी तक आकाश 2 विकेट चटका चुके हैं। इससे पहले चेन्नई टेस्ट में भी आकाश ने 2 विकेट हासिल किए थे। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद से आकाशदीप लगातार टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IIFA Awards 2024 में Karan Johar ने छुए शाहरुख खान के पैर, वायरल हुआ वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें