Pawan Singh Nomination In Lok Sabha Election: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) पिछले कुछ दिनों से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर हर दिन कुछ ऐसा कर देते हैं कि लोग सोच में पड़ जाते हैं। वहीं, अब उन्होंने आखिरकार चुनाव के लिए अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान उन्हें लेकर ऐसी-ऐसी जानकारियां सामने आई हैं जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह ने अपने नामांकन पत्र में कई शॉकिंग खुलासे किए हैं।
पवन सिंह की कमाई को लेकर शॉकिंग खुलासा
सबसे पहले तो आप जब उनकी सालाना इनकम के बारे में जानेंगे तो आपको एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, अब अपने नामांकन पत्र में पवन सिंह ने रिवील किया है कि बीते 1 साल में उन्होंने सिर्फ 51,58,070 लाख रुपये की कमाई की है। ये इनकम एक एक्टर होने के नाते बेहद छोटे ही लगती है। जहां आम कलाकरों की एक फिल्म की फीस कई करोड़ होती हैं वहीं भोजपुरी के मशहूर सिंगर और एक्टर महज लाखों में कमाई कर रहे हैं। ये आंकड़ा वाकई शॉकिंग है। वहीं, 2021 से 2022 के बीच पवन सिंह ने 35,44,130 लाख रुपये कमाए थे। यानी एक्टर की 1 साल में कमाई 16,13,940 लाख रुपये बढ़ी है।
हाथ में सिर्फ 60 हजार रुपये
वहीं, इस रिपोर्ट में ये भी पता चला है कि उनके हाथ में महज 60 हजार की नकदी है। साथ ही उनके बैंक खतों में करीब 2 करोड़ 60 लाख 10 हजार 237 रुपये पड़े हुए हैं। बात अगर पवन सिंह के कार कलेक्शन की करें तो उनके पास 4 वाहन हैं। इनमे एक 20 लाख की फॉर्च्यूनर, करीब 25 लाख की इनोवा, 94 लाख की रेंज रोवर और एक 60 हजार की स्कूटी शामिल है। ये सब मिलाकर 1 करोड़ 39 लाख 75 हजार 391 रुपये होते हैं।
यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill का पोज देख लोगों ने लिए मजे, बोले- ‘ऐसे पब्लिक में पोट्टी नहीं करते’
पवन सिंह के खिलाफ 7 केस हैं दर्ज
हैरानी की बात तो ये है कि इस नामांकन पत्र में पवन सिंह ने खुद को एक्टर नहीं बल्कि समाजसेवी बताया है। उन्होंने ऐसा क्यों किया ये सोचकर तो हर कोई दंग है। वहीं, पवन सिंह के नाम पर कितने क्रिमिनल केस दर्ज हैं इस बात का भी खुलासा हुआ है। बता दें, एक्टर के खिलाफ 7 केस दर्ज हैं जिनमें से 5 तो आचार संहिता के उल्लंघन के मामले हैं। वहीं, उन पर एक भरण-पोषण का और एक शारीरिक शोषण, सोशल मीडिया से जुड़ा मामला भी दर्ज है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
14 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
14 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
17 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines